
इसरो के उपग्रहों की मदद से कर चोरों की पहचान
बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने इसरो के उपग्रहों की मदद से बड़ी संख्या में ऐसे भवनों का पता लगाया है, जिनका संपत्ति कर नहीं चुकाया जा रहा है।
अकेले बोम्मनहल्ली क्षेत्र में ही एक हजार से अधिक संपत्तियां ऐसी पाई गई हैं। पालिका आयुक्त एन.मंजुनाथ प्रसाद ने बताया कि इन संपत्तियों का सर्वेक्षण कर नोटिस जारी किया जाएगा। अगर निर्धारित समय में कर भुगतान नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जीआइएस मैपिंग से निशानदेही नहीं होने वाली संपत्तियां तलाश करने में इसरो के उपग्रहों की मदद ली गई है। जीआइएस मैपिंग से दो साल पहले ऐसी 3 लाख संपत्तियों को चिन्हित किया गया था, जिनके मालिक उचित कर नहीं भर रहे हैं।
पालिका के क्षेत्र में 16 लाख नहीं बल्कि 19 लाख संपत्तियां है। कई भवन संपत्ति कर के दायरे मे शामिल नहीं होने से पालिका की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।
ऐसे भवनों की तलाश के लिए पालिका ने यह जिम्मेदारी इसरो को दी थी। इसरो ने बोम्मनहल्ली में कर भरने वालों की सूची से गायब संपत्तियों की तस्वीरें पािलका को उपलब्ध कराई हैं। पालिका ने अब सभी आठ जोन में संपत्तियों के सर्वेक्षण का फैसला लिया है।
Published on:
08 Nov 2018 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
