
बारिश से हुए नुकसान के लिए राहत देने के निर्देश: कुमारस्वामी
बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि राज्य में मानसून के सक्रिय हो जाने के मद्देनजर जिला प्रशासनों के खातों में जमा राहत एवं बचाव राशि का समुचित प्रयोग किया जाए। प्रदेश स्तर पर यह रकम 172 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को हुए नुकसान की भरपाई में प्रशासन पीछे न हटे।
कुमारस्वामी ने मंगलवार को आवासीय कार्यालय कृष्णा में कहा कि पिछले तीन चार दिनों से राज्य के अनेक इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण जिला प्रभारी सचिवों ने अथक मेहनत प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करके सरकार को रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के आधार पर समुचित राहत देने के बारे में जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बारिश से हुए नुकसान के बारे में अधिकारियों से समय समय पर जानकारी एकत्रित की है। विपक्ष के नेता बी.एस. येड्डियूरप्पा 8 जून के बाद भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए दौरे पर निकलने की बात कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको दौरा करने के बाद सरकार को रिपोर्ट पेश करनी चाहिए। राज्य में लोगों की अनेक समस्याएं हैं, जिनको दूर करने के लिए प्रदेश के 30 जिलों में भी अलग से जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित करके आम जनता की शिकायतों को स्वीकार किया जाएगा और उन शिकायतों को संबंधित विभागों के माध्यम से दूर करने के आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
कुमारस्वामी ने कहा कि राज्य के विभिन्न इलाकों से मिलने वाली शिकायतों व लोगों की अर्जियों का वर्गीकरण करके संबंधित विभागों के जरिए उन शिकायतों का समाधन करवाने के बारे में पृथक विभाग की स्थापना करने के बारे में भी विचार किया जा रहा है।
गठबंधन की सरकार को पन्द्रह दिनों के भीतर राज्य का बजट पेश करना है। इस कार्य में वे अभी से जुट गए हैं। किसानों का ऋण माफ करने सहित अनेक मसले उनके समक्ष हैं।
----------------
तटीय जिलो में 80 मिमी तक बारिश
बेंगलूरु. दक्षिण-पूर्व अरब सागर, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक-केरल के समुद्रीय हिस्सों में बने चक्रवाती प्रचार तंत्र के कारण प्रदेश के तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। बेंगलूर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बदले मौसम तंत्र के कारण मंगलवार को करकला में 80 मिमी तक बारिश हुई।
वहीं मनकी, टिप्टूर, बल्लारी, आलंद, धाडेसुगुर, आगुम्बे, एनआरपुरा, जयपुर, चिकमगलूर, मद्दूर, चित्रदुर्गा, मागड़ी, विजयपुर, हुमनाबाद, तालागुप्पा, अनावत्ती, भद्रावती, अज्जमपुर, सीआरपट्टण, कंपाली, कोल्लूर, शिराली, होन्नावर, अंकोला, गंगावती, सैदापुर, कडूर, शिवानी, तरिकेरे, हुलियादुर्ग, कोटा, गोकर्र्ण, खानापुर, हुक्केरी, हावेरी में 50 से 70 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। जबकि बेवूर, नलवतवाड, हय्याल, लिंगनमक्की, शिकारीपुर, लक्कावली, हासन, अरसीकेरे, हेसरघट्टा, नेलमंगला, बल्लारी, परसुरामपुर, थर्मस्थल, पुत्तूर, कद्रा, निप्पनी, चिंचोली, शिराहट्टी, कुष्टगी, जमखंडी, नागथन, अलमाटी, अफजलपुर, सुलेपेट, हुमचदाकट्टे, कोट्टीगेहार, कम्मराडी, दावणगेरे, नायकनाहट्टी, कोन्नूर, होसकोट और रामनगर में 20 से 40 मिमी तक बारिश हुई।
Published on:
06 Jun 2018 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
