24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे, वह डूब कर जान से हाथ धो बैठा

इस घटना एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जफर की मौत का पूरा दृश्य कैद है। उसके दोस्तों ने ही यह वीडियो बनाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Sanjay Kumar Kareer

•

Updated: 16 Nov 2019, 9:06 PM IST

kalburgi youth drawned

दोस्त मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे, वह डूब कर जान से हाथ धो बैठा

बेंगलूरु. हर जगह मोबाइल पर वीडियो बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति अब कितनी घातक साबित होने लगी है, यह बात कलबुर्गी में हुए एक हादसे के दौरान सामने आई।

कलबुर्गी निवासी तीन युवक शहर के बाहर एक पत्थर की खदान में भरे बारिश के पानी में नहाने गए। इस दौरान एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। उसके दोस्त किनारे पर बैठकर उसे डूबते हुए देखते रहे लेकिन उसकी मदद नहीं की। जब तक उन्हें वास्तविकता समझ में आई, तब तक जफर अय्यूब (22) नामक युवक के प्राण पखेरू उड़ चुके थे।

अब इस घटना एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जफर की मौत का पूरा दृश्य कैद है। उसके दोस्तों ने ही यह वीडियो बनाया। कलबुर्गी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

मिजागुरी निवासी युवक के दोस्तों ने बताया कि वे तीनों रुकमुद्दीन क्वारी में तैरने गए थे। जब जफर पानी में डूब रहा था, तो उन्होंने समझा कि वह डूबने का नाटक कर रहा है इसलिए उन्होंने उसकी मदद नहीं की और वीडियो बनाते रहे। बताया जा रहा है कि अय्यूब तैरना जानता था। जब तक उसके दोस्त यह समझ पाते कि वह सच में डूब रहा है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग