30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड-19 से मौत के मामलों में 12वें स्थान पर कर्नाटक

- महाराष्ट्र पहले तो ओडिशा और बिहार सबसे कम मौत वाले राज्य- प्रति करोड़ आबादी पर 3.3 लोगों ने गंवाई जान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Nikhil Kumar

•

Updated: 28 Apr 2020, 10:21 PM IST

index_1.jpg

बेंगलूरु. देश में कोविड-19 (Covid-19) से 10 मार्च को पहली मौत कर्नाटक जिले के कलबुर्गी में हुई थी। 75 वर्षीय इस बुजुर्ग की मौत के बाद मौतों का ग्राफ पूरे देश में बढ़ता गया। मौतों का सिलसिला अब भी जारी है। 28 अप्रेल तक देश भर में 934 लोगों की मौत हुई है।

मौतों की संख्या में कभी आगे रहने वाला कर्नाटक (Karnataka) अब देश भर में 12वें स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में प्रति करोड़ आबादी पर 3.3 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। जबकि 32.8 लोगों की मौत के साथ महाराष्ट्र (Maharashtra) पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर रहे दिल्ली (Delhi) में 32.2 और तीसरे स्थान पर रहे गुजरात (Gujrat) में 26.8 लोगों ने जान गंवाई है। 15.2 लोगों की मौत के साथ मध्य प्रदेश चौथे स्थान पर है।

तेलंगाना (Telangana) में 7.4, राजस्थान (Rajasthan) में 6.7, पंजाब (Punjab) में 6.5 और आंध्र प्रदेश में 6.3 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि ओडिसा और बिहार (BIhar) में सबसे कम 0.2 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में कोविड-19 से कुल 20 लोगों की मौत हुई है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग