29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल के बाद कर्नाटक पर नजर, चुनावी रणनीति पर खरगे करेंगे दिल्ली में मंथन

सिद्धरामय्या और डीके शिवकुमार सहित 14 नेता लेंगे भाग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Rajeev Mishra

•

Updated: 11 Dec 2022, 8:45 PM IST

हिमाचल के बाद कर्नाटक पर नजर, चुनावी रणनीति पर खरगे करेंगे दिल्ली में मंथन

हिमाचल के बाद कर्नाटक पर नजर, चुनावी रणनीति पर खरगे करेंगे दिल्ली में मंथन

बेंगलूरु.
राज्य विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नव चयनित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश नेताओं की बैठक बुलाई है। यह बैठक नई दिल्ली में सोमवार को होगी।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार सहित 14 नेता शामिल होंगे। सिद्धरामय्या कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बैठक में भाग लेने के लिए वे सुबह 10 बजे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होंगे। एआइसीसी कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेने के बाद वे रात 9.10 बजे दिल्ली से पुन: रवाना होंगे और मध्यरात्रि बाद 12.05 बजे बेंगलूरु लौट आएंगे।
मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से आयोजित बैठक में चर्चा का विषय आगामी विधानसभा चुनाव है। वे चुनाव की रणनीति एवं तैयारियों सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रदेश इकाई में गुटबाजी और दो शीर्ष नेताओं के बीच आपसी खींचतान की खबरों से अवगत राष्ट्रीय अध्यक्ष एकजुट होकर काम करने का निर्देश दे सकते हैं।
एक दिन पहले ही कलबुर्गी में पार्टी कार्यकताओं की ओर से आयोजित एक मेगा रैली में खरगे ने पार्टी नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर काम करने को कहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव जीतने पर पार्टी आलाकमान तय करेगा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से प्रदेश का दौरा करने और सत्तारूढ़ भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह लोगों को आकर्षित करने के लिए कहा।