9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉरी-एम्बुलेंस की टक्कर, 4 मरे

सुबह के समय घने कोहरे के कारण एम्बूलेंस के चालक को सड़क किनारे खड़ी लॉरी नजर नहीं आने से एम्बुलेंस इस लॉरी के साथ टकरा गई।
less than 1 minute read
Google source verification
accident

लॉरी-एम्बुलेंस की टक्कर, 4 मरे

बेंगलूरु. आनेकल के निकट होसूर रोड पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एच1 एन 1 की चिकित्सा के लिए तमिलनाडु के तिरुची से बेंगलूरु आ रही एम्बुलेंस में सवार दो मरीजों समेत 4 लोगों की वहीं मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक एम्बुलेंस सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी से टकराई। हादसे में एम्बुलेंस का चालक जयसूर्या उसका सहायक मदनकुमार तथा दो मरीजों की मौत हुई।

सुबह के समय घने कोहरे के कारण एम्बूलेंस के चालक को सड़क किनारे खड़ी लॉरी नजर नहीं आने से एम्बुलेंस इस लॉरी के साथ टकरा गई।

होसूर पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों के शव परिजनों को सुपुर्द किए है। इस हादसे के कारण बेंगलूरु-होसूर रोड पर यातायात लगभग डेढ़ घंटे तक बाधित रहा।

ब्रेन डैड युवक के विभिन्न अंगों का दान
कन्नड़ चलुवली वाटाल पक्ष के युवा कार्यकर्ता संदीप (30) की शनिवार देर रात को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। संदीप के अभिभावकों ने रविवार सुबह उसके हृदय, किडनी, लिवर तथा आंखें दान करने की घोषणा की है।

जिसके तहत संदीप का हृदय रविवार सुबह नौ बजे चेन्नई भेजा गया। अंगदान के पश्चात पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। संदीप की अंत्येष्टि में कन्नड़ चलुवली वाटाल पक्षा के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग