
सही नहीं था निर्मला का रुख : सिद्धू
बेंगलूरु. हाल में बाढग़्रस्त कोडुगू जिले के प्रवास पर आई रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के जिला प्रभारी मंत्री सा.रा. महेश के प्रति किए गए बर्ताव की पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने निंदा की है।
सिद्धरामय्या ने रविवार को मैसूरु में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मंत्री महेश के प्रति निर्मला के बर्ताव को देखकर दुख होता है। वे नाहक ही बेचारे महेश पर बिगड़ गई। केन्द्रीय मंत्री होने का मतलब यह तो नहीं कि वे अधिकारियों व मीडिया की मौजूदगी में अकारण ही मंत्री पर बिगड़ जाए। इस तरह अतिरेक से भरा बर्ताव करना केन्द्रीय मंत्री को शोभा नहीं देता है। उनको यह नहीं भूलना चाहिए कि वे कर्नाटक से ही राज्यसभा के लिए चुनी गई हैं। सिद्धरामय्या ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार कर्नाटक के साथ सौतेला बर्ताव करने में सिद्धहस्त है और कोडुगू जिले में आई बाढ़ में यह एक बार फिर से साबित हो गया है। केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण कोडुगू के दौरे पर आई और चुपचाप चली गई। उन्होंने कोडुगू जिले को एक पैसे तक की राहत देने की घोषणा नहीं की। दूसरी तरफ इसी केन्द्र सरकार ने केरल को बिना मांगे ही 500 करोड़ रुपए की राहत देने की घोषणा कर दी। राज्य के 17 भाजपा के सांसदों में से किसी ने कोडग़ू को राहत देने की केन्द्र के समक्ष कोई आवाज नहीं उठाई है। कोडुगू जिले में बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गएहैं। प्राकृतिक आपदा से पीडि़त कोडुगू जिले का दुबारा निर्माण करना होगा और इसके लिए केन्द्र सरकार को कम से कम एक हजार करोड़ रुपए की सहायता तत्काल घोषित कर देनी चाहिए।
निर्मला की खरी-खोटी से नाराज नहीं, मदद दे केंद्र
बेंगलूरु. चिकित्सा शिक्षा मंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि कोडुगू जिले में बारिश व बाढ़ के कारण हुई क्षति के कारण पुनर्निर्माण कार्य करवाने होंगे। मंत्री सा.रा. महेश पिछले मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लिए बगैर दिन रात निराश्रितों के पुनर्वास के लिए परिश्रम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने कोडुगू दौरे पर आने के समय मंत्री सारा महेश को खरी खोटी सुनाई। वे चाहे तो एक बार फिर से आकर खरी खोटी सुनाकर जाए, हमें इससे कोई नाराजगी नहीं है। हमारा उद्देश्य इतना ही है कि कोडुगू में निराश्रित हमारे लोगों का भला हो। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को कोडुगू के निराश्रित लोगों की सहायता के लिए धन देना होगा।
Published on:
28 Aug 2018 12:22 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
