29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोबल विजेता ने शांत की जिज्ञासाएं

इंण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एलुमिनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सिल्वर जुबली समारोह हुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 27 Apr 2018, 5:45 AM IST

नोबल विजेता ने शांत की जिज्ञासाएं

बेंगलूरु. शेषाद्रिपुरम एजुकेशनल ट्रस्ट के शेषाद्रिपुरम फस्र्ट ग्रेड कॉलेज यलहंका न्यू टाउन तथा इंण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एलुमिनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सिल्वर जुबली समारोह हुआ। समारोह के मुख्य वक्ता नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी थे।


उन्होंने विद्यार्थियों के बीच जाकर उनके सवालों के जवाब दिए। इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के पूर्व निदेशक प्रो. पी बलराम ने बेंगलूरु नॉर्थ साइंस फोरम का उद्घाटन किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि डिफेंस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन के पूर्व महानिदेशक डॉ. वीके अत्रे, इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एलुमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमपी रविन्द्र, शेषाद्रिपुरम एजुकेशनल ट्रस्ट के महासचिव डॉ. वूडे पी कृष्णा थे।

अध्यक्षता शेषाद्रि एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष एनआर पंडितराधे ने की। प्रारंभ में सह-समन्वयक प्रो. जी रविशंकर ने स्वागत किया। समन्वयक प्रो. शांतनु दास व प्राचार्य डॉ. एसएन वेंकटेश सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

मैसूरु मंडल में आरपीएफ का विशेष अभियान
दपरे के मैसूरु मंडल में आरपीएफ ने यात्रियों को सुरक्षित और भय मुक्त यात्रा सुनिश्चित कराने के लिए पिछले कुछ समय के दौरान विशेष अभियान चला रखा है। नतीजतन, वर्ष 2018 में मार्च तक 276 7 को रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था और छह लाख तीस हजार और पचास रुपए जुर्माना राशि वसूली गई। इसके अतिरिक्त १9 किन्नरों पर भी जुर्माना लगाया जो ट्रेनों में यात्रियों से पैसे वसूलते थे।

शासन स्थापना दिवस पर लहराई ध्वजा
बेंगलूरु. आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर परिसर में आचार्य हेमचंद्र सूरीश्वर आदि ठाणा चतुर्विध संघ की उपस्थिति में शासन स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण हुआ। प्रभात फेरी के पश्चात मंगलाचरण, जिन शासन वंदना गीत, शंखनाद, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच ध्वजारोहण हुआ। आचार्य ने कहा कि धर्म स्थापना तो आदिनाथ प्रभु ने की और भगवान महावीर ने उसमें प्राण शक्ति फूंकी, उन्होंने वैशाख एकादशी के दिन शासन की स्थापना की।

साधु, साध्वी, श्रावक, श्राविका को मिलाकर चतुर्विध संघ की स्थापना हुई। देवकुमार के. जैन ने कहा कि कई लोग कहते हैं कि शासन स्थापना दिवस क्या है? जिस प्रकार भारतीय गणतंत्र स्थापना २६ जनवरी को मनाया जाता है, उसी तरह भगवान महावीर ने कायदे-कानून वैशाख एकादशी को स्थापित किए। उपाध्यक्ष बाबूलाल पारेख ने स्वागत किया। सहसचिव गौतम सोलंकी ने आभार व्यक्त किया। दीक्षार्थियों के परिवारों का सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष शांतिलाल नागोरी, ट्रस्टी भंवरलाल चौपड़ा आदि उपस्थित रहे।