28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुख्यात वांछित

कई आपराधिक मामलों में आरोपी एक कुख्यात वांछित के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने उसके दाएं पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। गिरफ्त में सिद्धराजू (३४) और घायल पुलिसकर्मी गुरुदेव को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Anis Nisar Hameed

•

Updated: 11 Mar 2020, 8:36 PM IST

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुख्यात वांछित

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुख्यात वांछित

बेंगलूरु.कई आपराधिक मामलों में आरोपी एक कुख्यात वांछित के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने उसके दाएं पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। गिरफ्त में सिद्धराजू (३४) और घायल पुलिसकर्मी गुरुदेव को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के अनुसार ब्याडाराहल्ली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आश्रय लेआउट के ब्रह्मदेवराबेट्टा मंदिर के पास छिपे सिद्धराजू को पकडऩे पहुंची। पुलिस निरीक्षक राजीव ने कुछ पुलिस कांस्टेबलों के साथ सिद्धराजू को चरफ से घेर लिया और आत्मसमर्पण करने कहा। हालांकि, आत्मसमर्पण करने के बहाने सिद्धराजू ने अचानक चाकू से पुलिस कांस्टेबल गुरुदेव पर हमला कर दिया और वहां फरार होने लगा। इंस्पेक्टर राजीव ने उसे रुकने के लिए कहा और हवा में एक गोली चलाई। लेकिन, जब सिद्धराजू नहीं रुका तब राजीवन ने उसके दाएं पैर पर गोली चलाई जिसके बाद वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने बताया कि सिद्धराजू हाल ही में पुलिस मुठभेड में मारे गए स्लम भरत केगिरोह का सदस्य है। सिद्धराजू के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, अपहरण समेत १७ से अधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ कामाक्षीपाल्या, मागडी रोड, विजय नगर, राजगोपाल नगर, पीनिया, नंदिनी ले आउट समते कई पुलिस थानों में मामले दर्ज है।