7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक तक पहुंची NRC की आग

एनआरसी में 40 लाख लोगों के नाम ना होने का हो रहा विरोध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 9 Aug 2018, 6:04 PM IST

NRC

कर्नाटक तक पहुंची NRC की आग

मैसूरु. वामपंथी दलों ने असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) से 40 लाख लोगों के नाम हटाने की आलोचना करते हुए बुधवार को जिला न्यायालय के सामने एक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने 40 लाख नागरिकों को जानबूझकर एनआरसी में शामिल नहीं किया है।

इसको लेकर एसयूसीआइ, सीपीआइ, सीपीआइ (एम) और सीपीआइ (एमएल) समेत सभी वामपंथी दल लामबंद हुए हैं। उन्होंने वंचित रह गए लोगों के नाम एनआरसी में जोडऩे का आग्रह किया है। एसयूसीआई जिला सचिव बी. रवि, सीपीआइ जिला सचिव एच.आर. शेषाद्रि, सीपीआइ (एम) जिला सचिव के. बसवराज, चौड़ाली जवायारैया, प्रोफेसर शबीर मुस्तफा और अन्य उपस्थित थे।

---

इंदिरा फाउंडेशन का राष्ट्रगीत जागृति अभियान 15 को
बेंगलूरु. शहर के दासरहल्ली विधानसभा क्षेत्र में 15 अगस्त को विभिन्न 72 स्थानों पर राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर जागृति अभियान चलाया जाएगा। इन्दिरा फाउंडेशन तथा राष्ट्रगीत जागृति अभियान समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
बुधवार को समिति के अध्यक्ष लोकेश गौड़ा ने बताया कि हेग्गनहल्ली में स्थित न्यू बाल्डवीन स्कूल के मैदान में सुबह 7.30 बजे 5 हजार विद्यार्थी सामूहिक राष्ट्रगीत का गायन करेंगे।

उसके पश्चात विभिन्न 72 स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम किए जांएगे। कन्नड़ के मशहूर कवि दोड्डरंगेगौड़ा उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि कई लोग राष्ट्रगीत का सटीक उच्चारण नहीं करते हैं। कई लोगों को राष्ट्रगीत के साहित्य की जानकारी नहीं है। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत के उच्चारण को लेकर जानकारी दी जाएगी, राष्ट्रगीत की कन्नड़ तथा अंग्रेजी प्रतियां वितरित की जाएंगी।

---

विश्व वोक्कालिगा संघ की ओर से कैंपेगौड़ा उत्सव 12 को
बेंगलूरु. विश्व वोक्कालिगा संघ की ओर से 12 अगस्त को नाडप्रभु कैंपेगौड़ा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यहां बुधवार को संघ के अध्यक्ष आर. सतीश गौड़ा ने बताया कि मैसूरु रोड के बैटरायनपुर क्षेत्र के सरकारी स्कूल के मैदान में आयोजित इस सांस्कृतिक उत्सव में सैकड़ों लोक कलाकार भाग लेंगे। उत्सव से पहले कैंपेगौड़ा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न मठों के प्रमुख तथा साहित्यकार भाग लेंगे।