14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैसूरु शहर में बढ़ी पर्यटकों की तादाद

- स्कूली बच्चों के लिए परीक्षा समाप्त होने के बाद अप्रेल के मध्य में ही पर्यटकों की आमद शुरू हो गई थी। विधानसभा चुनावों के बाद पर्यटकों की संख्या में करीब 15 प्रतिशत वृद्धि हुई

2 min read
Google source verification
मैसूरु शहर में बढ़ी पर्यटकों की तादाद

मैसूरु शहर में बढ़ी पर्यटकों की तादाद

स्कूली बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियों के अंतिम दिन रविवार को विरासत शहर मैसूरु के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की बाढ़ आ गई।

मैसूरु पैलेस में रविवार को 28,292 आगंतुक आए, जिनमें 23,557 वयस्क, 4,706 बच्चे और 29 विदेशी शामिल थे। मैसूरु पैलेस बोर्ड के उप निदेशक टी. एस. सुब्रमण्य के अनुसार शनिवार को 21,040 वयस्कों, 4,446 बच्चों और 41 विदेशियों सहित 25,527 आगंतुक आए थे।

चुनाव के बाद बढ़े पर्यटक

गौड़ा ने बताया कि स्कूली बच्चों के लिए परीक्षा समाप्त होने के बाद अप्रेल के मध्य में ही पर्यटकों की आमद शुरू हो गई थी। विधानसभा चुनावों के बाद पर्यटकों की संख्या में करीब 15 प्रतिशत वृद्धि हुई। चुनावों के बाद सप्ताह के दिनों में मैसूरु के सभी होटल करीब 75 फीसदी तक भरे रहे जबकि सप्ताहांत के दौरान शायद ही कोई कमरा खाली रहा।

उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के बाद ऑफ सीजन में सप्ताह के दिनों में होटलों के 45-50 फीसदी कमरे भरे रहते थे जबकि सप्ताहांत में करीब 70 फीसदी कमरे भरते थे।

अधिकांश प्रमुख रिसॉर्ट फुल: कर्नाटक पर्यटन मंच के उपाध्यक्ष एम. रवि. ने बताया कि इस सप्ताह के अंत में राज्य के अन्य हिस्सों में भी सभी लोकप्रिय रिसॉर्ट और पर्यटन स्थल भरे हुए थे। अधिकांश प्रमुख रिसॉर्ट एक जून तक 100 प्रतिशत बुक हो चुके हैं।

50 फीसदी पर्यटक अन्य राज्यों से

मैसूरु होटल ओनर्स एसोसिएशन के प्रमुख सी. नारायण गौड़ा ने बताया कि मैसूरु के सभी होटल शुक्रवार रात से ही भर गए थे। 50 प्रतिशत पर्यटक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और उत्तर भारतीय राज्यों से थे।

चिड़ियाघर में भी भीड़

मैसूरु चिडिय़ाघर के कार्यकारी निदेशक अजीत एम. कुलकर्णी ने बताया कि मैसूरु चिडिय़ाघर में भी लोगों की काफी भीड़ रही। शनिवार को 20,178 वयस्कों और 5,133 बच्चों सहित 25,311 आगंतुक आए थे जबकि रविवार को 27 आगंतुकों की संख्या 27 हजार से ज्यादा रही। इनमें 21,867 वयस्क और 5,144 बच्चे थे।