5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कर्नाटक में पूजा कर रही पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन

जशोदाबेन मोदी ने शिवमोग्गा के रामचंद्र मठ का दौरा किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Priya Darshan

•

Updated: 5 Mar 2020, 1:08 AM IST

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कर्नाटक में पूजा कर रही पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन

Jasodaben

बेंगलूरु. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन मोदी ने बुधवार को शिवमोग्गा के रामचंद्र मठ का दौरा किया।

निजी दौरे पर शिवमोग्गा पहुंची जसोदाबेन की यह यात्रा एक धार्मिक यात्रा का हिस्सा रहा। सूत्रों के अनुसार वे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना साकार होने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से अभिभूत होकर रामचंद्र मठ में आराध्य के प्रति कृतज्ञता जताने आई थी। सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला सुनाया है और हाल ही में मंदिर निर्माण को मूर्त रूप देने के लिए केंद्र सरकार एक ट्रस्ट का गठन किया था। जल्द ही मंदिर निर्माण शुरू हो सकता है। जसोदाबेन का यह दौरा भी मंदिर निर्माण को समर्पित माना जा रहा है।

उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई अशोक मोदी और अन्य संबंधी भी थे। दोपहर करीब १.३० बजे मठ पहुंचने पर उन्होंने मठ प्रमुख राघवेश्वर स्वामी को चांदी का छत्र प्र्रदान किया। मठ में करीब डेढ घंटे तक जसोदाबेन सहित अन्य लोग रुके और वे कृष्णप्रसादम प्रसाद में भी शामिल हुई।
इस दौरान गुजराती में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे चाहती है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पूरे देश में सफल हो। इस दौरान उन्होंने राघवेश्वरम स्वामी को युवा शंकराचार्य की भांति बताया। उन्होंने मठ में आयोजित विशेष गौ पूजा में भी भाग लिया। इसके पूर्व उन्होंने चित्रदुर्ग में नीलकंठेश्वर मंदिर का दर्शन किया। जसोदाबेन के दौरे को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक