26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल पहिया कारखाना को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड

रेल पहिया कारखाना को राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में रेल मंत्री राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रेलवे बोर्ड में आयोजित राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

बेंगलूरु. रेल पहिया कारखाना को राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में रेल मंत्री राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रेलवे बोर्ड में आयोजित राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता मानस कुमार पोद्दार और राजभाषा अधिकारी रेल पहिया कारखाना एस. सविता ने शील्ड प्राप्त की। इसके साथ-साथ रेल पहिया कारखाना के तत्कालीन मुख्य सामग्री प्रबंधक को रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया।