30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी की छुट्टियों में रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

गर्मी की छ्ट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने सांतरागाछी और यशवंतपुर के बीच चार ट्रिप के लिए ऑन डिमांड विशेष एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 02863 सांतरागाछी-यशवंतपुर विशेष एक्सप्रेस 3, 10, 17 और 24 अप्रेल को सांतरागाछी से 12:50 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को 00:55 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी में 5, 12, 19 और 26 अप्रेल को यशवंतपुर से 04:30 बजे रवाना होगी और रविवार को 13:25 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Yogesh Sharma

•

Updated: 27 Mar 2025, 7:06 PM IST

रेल

रेल

बेंगलूरु. गर्मी की छ्ट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने सांतरागाछी और यशवंतपुर के बीच चार ट्रिप के लिए ऑन डिमांड विशेष एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 02863 सांतरागाछी-यशवंतपुर विशेष एक्सप्रेस 3, 10, 17 और 24 अप्रेल को सांतरागाछी से 12:50 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को 00:55 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी में 5, 12, 19 और 26 अप्रेल को यशवंतपुर से 04:30 बजे रवाना होगी और रविवार को 13:25 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। बेंगलूरु-मुंगई के बीच 13 फेरे

मध्य रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (एसएमवीटी) बेंगलूरु के बीच 13 ट्रिप के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 01013 सीएसएमटी मुंबई-एसएमवीटी बेंगलूरु स्पेशल एक्सप्रेस 5, 12, 19, 26 अप्रेल, 3, 10, 17, 24, 31 मई और 7, 14, 21, 28 जून को 00:30 रवाना होगी तथा उसी दिन 23:55 बजे एसएमवीटी बेंगलूरु पहुंचेगी। वापसी में 6, 13, 20, 27 अप्रेल, 4, 11, 18, 25 मई तथा 1, 8, 15, 22, 29 जून को एसएमवीटी बेंगलूरु से 04:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 04:05 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।

मुंबई और बेंगलूरु के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें

मध्य रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (एसएमवीटी) बेंगलूरु के बीच 13 ट्रिप के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 01013 सीएसएमटी मुंबई-एसएमवीटी बेंगलूरु स्पेशल एक्सप्रेस 5, 12, 19, 26 अप्रेल, 3, 10, 17, 24, 31 मई और 7, 14, 21, 28 जून (शनिवार) को 00:30 रवाना होगी तथा उसी दिन 23:55 बजे एसएमवीटी बेंगलूरु पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01014 एसएमवीटी बेंगलूरु-सीएसएमटी मुंबई स्पेशल एक्सप्रेस 6, 13, 20, 27 अप्रेल, 4, 11, 18, 25 मई, तथा 1, 8, 15, 22, 29 जून (रविवार) को एसएमवीटी बेंगलूरु से 04:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 04:05 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावाला, पुणे, सतारा, कराड़, सांगली, मिरज, कुड़ची, रायबाग, घाटप्रभा, बेलगावी, लोंडा, धारवाड़, एसएसएस हुब्बल्ली, एसएमएम हावेरी, रानीबेन्नूर, हरिहर, दावणगेरे, बिरूर, अरसीकेरे और तुमकुरु स्टेशनों पर रुकेगी।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग