2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक: झोपड़ी पर गिरा पहाड़ का हिस्सा, 3 साल के मासूम समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Shivamogga Landslide news: कर्नाटक के शिवमोग्गा में मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी ढहने से झोपड़ी पर मलबा गिरा। हादसे में 3 साल के मासूम समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी।
2 min read
Google source verification
Shivamogga Landslide news

3 साल के मासूम समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, फोटो सोर्स- एक्स ( @IamMGoudar )

Thirthahalli Landslide Shivamogga: कर्नाटक के मलनाड क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है। शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली तालुक में रविवार तड़के हुए एक दर्दनाक हादसे में पहाड़ी का हिस्सा ढहने से एक झोपड़ी मलबे में तब्दील हो गई। इस हादसे में नींद में सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक 3 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है।

रात 2:30 बजे आफत बनकर गिरा मलबे का ढेर

यह हादसा तीर्थहल्ली के इंदिरा नगर में रविवार तड़के लगभग 2:30 बजे हुआ। दिनभर मजदूरी करने के बाद परिवार अपनी अस्थायी झोपड़ी में सो रहा था, तभी लगातार बारिश के कारण ढलान कमजोर हुई और भारी मात्रा में मिट्टी व चट्टानें झोपड़ी पर आ गिरीं।

हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 30 साल मल्लिकार्जुन, उनकी 27 वर्षीय पत्नी नागवेणी और उनके 3 वर्षीय बेटे संतोष के रूप में हुई है। यह परिवार मूल रूप से कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती तालुक स्थित कक्करागोल गांव का निवासी था और मजदूरी करने के लिए यहां आया हुआ था।

रेस्क्यू टीम ने मलबे से घायल मजदूर को निकाला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत अभियान शुरू किया। मलबे में दबे एक अन्य मजदूर हनुमंथ को बचावकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसे इलाज के लिए तीर्थहल्ली के जयचामराजेंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पास की झोपड़ी में रहने वाले कुछ अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मृतकों के शवों को मलबे से बाहर निकाला जा सका।

भूस्खलन से रेल सेवाएं भी ठप

बता दें कि पश्चिमी घाट के इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शनिवार रात येडकुमारी और श्रीवागिलु रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों पर भूस्खलन के कारण रविवार को मंगलुरु और यशवंतपुर के बीच चलने वाली ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया गया है। ट्रैक साफ करने और मरम्मत के लिए रेलवे की स्पेशल टीम मौके पर काम कर रही है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

गौरतलब है कि 1 जुलाई को भी मंगलुरु के कंकनाडी नागोरी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में एक मकान ढहने से एक महिला और दो किशोरियों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग