
केंद्रीय विद्यालय, भारतीय विज्ञान संस्थान का 42 वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को जे. एन. टाटा सभागार में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओंने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सबसे पहले ईश वंदना की प्रस्तुति हुई। स्वागत नृत्य, कन्नड़ संलयन नृत्य, राजस्थानी नृत्य, भरतनाट्यम एवं मिश्रित नृत्य, गुजराती नृत्य और वेस्टर्न डांस के मिश्रण की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी । सामाजिक मुद्दों पर आधारित माइम एक्ट ने सभी को जागरूकता की सीख दी। संयोजन वाद्य-संगीत अंग्रेजी नाटक, समूह गीत की प्रस्तुति खूब सराही गई।इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों, सह प्राचार्या एन. वी. अमृता बाला ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। प्राचार्या ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर आर. एस. झा, एन. श्रवण, सुनीता आर, अमर चतुर्वेदी, रजनी सी., सी. सरवनन आदि शिक्षक मौजूद थे।
मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व भारतीय विज्ञान संस्थान के डीन प्लानिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर प्रो. एस. के. सतीश, विशिष्ट अतिथि दावणगेरे डिवीजन की संयुक्त वाणिज्य कर आयुक्त सोनाला नाइक का सम्मान किया गया। विद्यालय के स्काउट एवं गाइड छात्रों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कुमारी धरणी को उनकी पुस्तक कीट पतंगों की दुनिया के लिए विशेष रूप से सम्मान किया गया। सी.सी.ए. विभाग की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता सदनों को भी सम्मानित किया गया।
Updated on:
18 Apr 2025, 7:58 PM IST
Published on:
18 Apr 2025, 7:58 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.