9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पालिका की पहली सौर उर्जा उत्पादक इकाई का लोकार्पण आज

बाद में यहां 25 किलोवाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा
less than 1 minute read
Google source verification
BBMP

पालिका की पहली सौर उर्जा उत्पादक इकाई का लोकार्पण आज

बेंगलूरु. पद्मनाभनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत येडियूर वार्ड में बीबीएमपी की ओर से 15 लाख रुपए की लागत से 10 किलो वॉट बिजली उत्पादन क्षमता की सौर ऊर्जा इकाई स्थापित की गई है।सोमवार को महापौर गंगाम्बिका इस इकाई का लोकार्पण करेगी।

स्थानीय पार्षद पुर्णिमा रमेश के मुताबिक यहां से उत्पादित बिजली का उपयोग संजीवनी तथा धन्वंतरी उद्यान की सिंचाई तथा एक किलोमीटर लंबी स्ट्रीट लाइट के लिए किया जाएगा। बाद में यहां 25 किलोवाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

इस कारण सिंचाई तथा स्ट्रीट लाइट के लिए मासिक 38 हजार रुपए की बचत होगी। यहा पहले ही गीले कचरे स 50 किलोवाट बिजली उत्पादन करनेवाली इकाई स्थापित की गई है।

इस बिजली से यहां से 7 उद्यानों की सिंचाई तथा तीन किलोमीटर लंबी सड़कों की स्ट्रीट लाइट के लिए किया जा रहा है, जिससे मासिक 1 लाख 75 हजार बिजली शुल्क की बचत हो रही है।

इस माह के अंत तक इस वार्ड में में प्राकृतिक गैस से 250 किलोवाट बिजली उत्पादन करने वाली दूसरी इकाई स्थापित की जा रही है। इससे बिजली शुल्क की काफी बचत होगी।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग