28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karnataka Assembly election: राज्य में कुछ लोगों के स्वार्थ के लिए पार्टी की बलि दी जा रही: शेट्टर

कहा, छह माह तक हुआ मेरा अपमान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Santosh Kumar Pandey

•

Updated: 17 Apr 2023, 4:34 PM IST

shettar.jpg

बेंगलूरु. पूर्व भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने सोमवार को कांग्रेस में शामिल होने के बाद अपनी पीड़ा का इजहार करते हुए कहा कि राज्य में कुछ लोगों के स्वार्थ के लिए पार्टी की बलि दी जा रही है। हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया। शेट्टर ने कहा कि कुछ लोगों ने कर्नाटक में भाजपा और कार्यालय पर नियंत्रण कर लिया है। चंद लोग हैं जिनके हाथों में टिकट आवंटन की प्रक्रिया है। शेट्टर का कहना था कि वे प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आलोचना नहीं कर रहे हैं।

भाजपा से अपने जुड़ाव का इजहार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कर्नाटक में भाजपा को बनाने और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बावजूद उनका अपमान किया गया। शेट्टर ने कहा कि यह मेरे स्वाभिमान की बात है। अब मैं राज्य में कांग्रेस को मजबूत करूंगा।
बेंगलूरु स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शेट्टर ने कहा कि इसमें दो राय नहीं कि भाजपा ने मुझे सभी पद और सम्मान दिया और एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में बदले में मैंने पार्टी का निर्माण किया।
सातवीं बार चुनाव लडऩा चाहता था
उन्होंने कहा कि मैं हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से छह बार जीता हूं। मैं सातवीं बार चुनाव लडऩा था। जनसंघ और भाजपा से अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा परिवार 1947 से जनसंघ से जुड़ा हुआ है। मेरे चाचा दक्षिण भारत से विधायक चुने जाने वाले पहले व्यक्ति थे। छह महीने तक मुझे अपमानित किया गया। मुझसे कहा गया कि चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा वाला पत्र भेज दीजिए। यह मुझे स्वीकार्य नहीं था।