23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवाई अड्डे पर दो किलो सोना बरामद

दक्षिण कोरियाई सहित 4 लोग गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 29 Jul 2018, 5:53 PM IST

gold

हवाई अड्डे पर दो किलो सोना बरामद

बेंगलूरु. कस्टम अधिकारियों ने शनिवार को यहां कैंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 60 लाख रुपए का दो किलो सोना बरामद किया। इस मामले में एक विदेशी नागरिक सहित आंध प्रदेश के दो और एक केरल के नागरिक को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की। गिरफ्तार चार लोगों में एक हुन जुग दक्षिण कोरिया का नागरिक है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश का शिवकुमार, कडप्पा का सैफुल्ला शेख और केरल का सलमान बिन फारसी भी गिरफ्तार हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि वे सामान में छिपा कर बिस्किट की शक्ल में यह सोना लाए थे।


उप निदेशक के पास मिली अचल सपंत्ति
बेंगलूरु. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) बेंगलूरु के अधिकारियों श्रमिक विभाग के कारखानों, बायलर, औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक नवनीत मोहन के पास अचल संपत्ति का पता लगाया। नवनीत के पास एक मकान, पांच भूखंड, 15 एकड़ कृषि भूमि, एकफार्म हाउस, एक पेट्रोल पंप, 661 ग्राम के आभूषण, 18 किलो 278 ग्राम के चांदी के आभूषण, नकद 3.63 लाख रुपए, एक कार, एक बाइक और घर पर 37.80 लाख रुपए के फर्नीचर का पता लगाया है। इसके खिलाफ माइको ले आउट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।


सामूहिक बलात्कार मामले में 3 निर्माण मजदूर गिरफ्तार
बेंगलूरु. हेब्बाल पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण और सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कोडिगेहल्ली निवासी जोसेफ (32), सुभाष (22) और संतोष (25) के तौर पर की गई है। तीनों निर्माण मजदूर हंै। जोसेफ कुछ दिनों से मनोरायनापाल्या इलाके में निर्माणाधीन अपार्टमेंट मे काम कर रहा था। वहीं उसकी पड़ोस की 15 वर्षीया लड़की से मुलाकात हुई थी। जोसेफ दोपहर के समय भोजन करने के बाद पानी मांगने अक्सर लड़की के घर जाता था।

तीन दिन पहले जोसेफ लड़की को कुछ उपहार दिलाने के बहाने एक उद्यान ले गया। वहां से दो मित्रों सुभाष और संतोष की सहायता से लड़की का अपहरण कर कहीं ले गए। दो दिन तक लड़की से सामूहिक बलात्कार किया। लड़की की तबीयत खराब होने पर उन्होंने शुक्रवार को उसे घर के पास छोड़ दिया। लड़की की मां उसे एक निजी अस्पताल में इलाज कराने ले गई तो महिला चिकित्सक ने जांच कर बताया कि लड़की से दुष्कर्म हुआ है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग