13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवेकानंद शिक्षण संस्थान ने किया शिक्षकों का सम्मान

सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए

2 min read
Google source verification
teacher day

विवेकानंद शिक्षण संस्थान ने किया शिक्षकों का सम्मान

मंड्या. विवेकानंद शिक्षण संस्थान की ओर से टी नसीपुरा में शिक्षक दिवस पर 25 सरकारी शिक्षकों का सम्मान किया गया। संस्थान अध्यक्ष प्रकाश गौड़ा ने कहा कि जीवन में गुरु का बहुत महत्व होता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। विधायक अशवनी कुमार, बन्नूर पर्यावरण जाग्रति वैदिके अध्यक्ष कालप्पा, शिक्षा अधिकारी शंकर कुमार, पंचायत अध्यक्ष सुधीर, तालुक अध्यक्ष चलवराज, पंचायत सदस्य चामेगौडा आदि उपस्थित रहे।


संस्कार युक्त शिक्षा समय की मांग : डॉ सुधाकर

एक ओर समाज में कई क्रांतिकारी परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में जाति प्रथा अब भी जारी है

चिकबल्लापुर. अध्ययन एक निरंतर प्रक्रिया है और कोई भी व्यक्ति अध्ययन पूरा होने का दावा नहीं कर सकता। शिक्षकों को समय के साथ चलते हुए शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए अद्यतन तकनीक अपनाने से परहेज नहीं करना चाहिए। संस्कार युक्त शिक्षा ही समय की मांग है। विधायक डॉ. सुधाकर ने बुधवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी अपनाने होंगे।

अच्छे समाज का निर्माण संस्कारयुक्त शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि एक ओर समाज में कई क्रांतिकारी परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में जाति प्रथा अब भी जारी है। शिक्षकों को ऐसी संकीर्णता के खिलाफ अभियान चलाते हुए विद्यार्थियों के मन को जातियों के बंधन से मुक्त करना चाहिए।

जिला पंचायत के अध्यक्ष एच.वी. मंजुनाथ ने कहा कि अक्षरधारा योजना के माध्यम से जिले के सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा मुहैया करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षक-विद्यार्थी-अभिभावों के बीच सीधे संवाद कार्यक्रम हो रहे हैं। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य वाई.ए. नारायणस्वामी, तहसील पंचायत के अध्यक्ष रामस्वामी, दोड्डबल्लापुर तहसील के तिरुमगोंडनहल्ली मठ के स्वामी दिव्यज्ञानानंदपुरी, नगर निकाय के अध्यक्ष मुनिकृष्णा तथा जिला शिक्षा विभाग के सहनिदेशक शिवण्णा रेड्डी उपस्थित थे।