12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हम अगला लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे

दिनेश गुंडुराव ने दावा किया कि चुनाव परिणामों ने भाजपा के प्रति जनता की बेरुखी को प्रतिबिंंबित किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
jds_cong

हम अगला लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे

बेंगलूरु. राज्य में हाल में हुए लोकसभा की 3 व विधानसभा की 2 सीटों के उपचुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद-एस गठबंधन के विपक्षी दल भाजपा को करारी मात देने से उत्साहित जद-एस-कांग्रेस गठबंधन ने अगले लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन जारी रखने का निर्णय किया है।

उपचुनावों में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री कुमारस्वामी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव ने जोर देकर कहा कि कि वे अगले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के खिलाफ मिलकर संघर्ष करेंगे।

दोनों ही नेताओं ने उपचुनाव में मिली जीत का श्रेय जद-एस-कांग्रेस गठबंधन सरकार की जन हितकारी नीतियों व गठबंधन की एकता को दिया। दिनेश गुंडुराव ने दावा किया कि चुनाव परिणामों ने भाजपा के प्रति जनता की बेरुखी को प्रतिबिंंबित किया है।

हार-जीत के अंतर पर नजर डालने से स्पष्ट हो जाता है कि लोग भाजपा से ऊब चुके हैं। लोगों का स्पष्ट संकेत है कि केंद्र में सत्तारूढ़ जन विरोधी, किसान विरोधी तथा महिला विरोधी भाजपानीत राजग सरकार को सत्ता से हट जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कर्नाटक से भाजपा का सफाया करने के लिए सभी ताकतों को एक मंच पर आ जाना चाहिए। यदि कर्नाटक से भाजपा का सफाया हो जाएगा तो इस पार्टी की पूरे दक्षिणी राज्यों से सफाया हो जाएगा।

चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि हम साल 2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेंगे और राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

उन्होंने कहा कि जैसा कि हमने इस बार किया है, ठीक उसी तरह हम लोकसभा चुनावों का पूरे तालमेल के साथ सामना करने की रणनीति तय करेंगे।