
महिलाओंं ने सीखी बैंकिंग प्रणाली
बैंगलूरु. जीतो महिला विंग बैंगलोर चैप्टर की सदस्यों ने स्मार्ट बैंकिंग पर आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लिया। कार्यशाला में बेसिक बैंकिंग के गुर सिखाए गए।
खाता कैसे खाता खोलना है, कैसे चेक भरें, कैसेे आरटीजीएस करें, कैसे डिमांड ड्राफ्ट निकालें, कैसे बैंक से रोकड़ निकालें या जमा कराएं आदि की जानकारी दी गई।
जीतो बैंगलोर के सहमंत्री सज्जनराज मेहता ने बताया कि जीतो कार्यालय में बनाए गए कृत्रिम बैंक के जरिए आरबीएल बैंक के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में सभी को प्रशिक्षित किया गया।
जीतो महिला विंग की अध्यक्ष मधु डोसी ने सभी का स्वागत किया तथा महामंत्री पिंकी जैन ने संचालन किया।
कोर समिति की अनिता पिरगल, सरिता खींवसरा, भारती तातेड़, चित्रा जैन, सरिता अरविंद खींवसरा, ललिता गुलेच्छा सहित 95 महिला सदस्याओं ने भाग लिया।
---
कार्यशाला का समापन
बैंगलूरु. अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद दासरहल्ली की ओर से आयोजित सात दिवसीय कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला का समापन हुआ। उपाध्यक्ष कुशल बाबेल ने सभी का स्वागत किया। कार्यशाला मे सभी प्रतिभागियों ने भावना व्यक्त कीं।

Published on:
20 Nov 2018 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
