28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

येड्डियूरप्पा बोले : भाजपा 125 से 130 सीट जीतेगी

येड्डियुरप्पा ने एक्जिट पोल पर किसी तरह की टिप्पणी करने से आज इनकार किया लेकिन दावा किया कि उनकी पार्टी 125 से 130 सीटों पर जीत रही है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 14 May 2018, 4:25 AM IST

BS Yeddyurappa

बेंगलुरु. कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येड्डियुरप्पा ने एक्जिट पोल पर किसी तरह की टिप्पणी करने से आज इनकार किया लेकिन दावा किया कि उनकी पार्टी 125 से 130 सीटों पर जीत रही है और वही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।


येड्डियुरप्पा ने यहां कहा कि वह चार दशक से राजनीति में हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने तीन बार राज्य के सभी क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने जनता के रुख को समझने का पूरा प्रयास किया था।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता व्यापक स्तर पर बदलाव चाहती है। जनता की इस नब्ज को वह पकड़ चुके हैं इसलिए उन्हें भरोसा है कि उनकी पार्टी 125 से 130 सीटों पर जीत हासिल करेगी।


भाजपा नेता ने दावा कि इस चुनाव में जनता दल एस के उम्मीदवार 24-25 सीटों पर जीत रहे हैं और कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा 70 सीट हासिल कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या चामुंडेश्वरी और बादामी दोनों जगह से चुनाव हार रहे हैं।


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और जद-एस के लिए सरकार के गठन की कोई संभावना नहीं है। भाजपा के बाहर से समर्थन लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को इसकी जरूरत ही नहीं होगी। येड्डियूरप्पा ने कहा कि उन्हें 101 फीसदी यकीन है कि वह 17 मई को नयी सरकार का गठन कर देंगे। एक्जिट पोल पर उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया लेकिन कहा आप लोग जानते हैं कि उत्तर प्रदेश विधान सभा के चुनाव में क्या हुआ था।

विधान परिषद की 6 सीटों की चुनाव अधिसूचना कल
बेंगलूरु. विधान परिषद की रिक्त हो रही 6 सीटों के लिए 8 जून को मतदान होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होगी। 22 मई तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 23 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 मई तक नाम वापसी होगी। 8 जून को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 12 जून को मतगणना होगी।

कर्नाटक दक्षिण-पूर्व, दक्षिण तथा दक्षिण पश्चिम क्षेत्र इन 3 शिक्षक क्षेत्रों के साथ दक्षिण पश्चिम, बेंगलूरु तथा दक्षिण पूर्व 3 स्नातक क्षेत्रों से विधान परिषद सदस्य का चुनाव होगा। भाजपा के कैप्टन गणेश कार्णिक, रामचंद्र गौड़ा, डी. एच. शंकरमूर्ति, अमरनाथ पाटिल, जनता दल (ध) के रमेश बाबू तथा मरितिब्बेगौडा का कार्यकाल 21 जून को पूरा होने से यह चुनाव हो रहे हैं।