25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुशलगढ़ पर बरपा कोरोना का कहर, देर रात आई रिपोर्ट में 12 नए पॉजिटिव, कुल मरीजों का आंकड़ा 24

Coronavirus Update, Coronavirus In Banswara : जिले के अब कुल मरीजों की संख्या 24, 47 अन्य आए नेगेटिव, जिला मुख्यालय पर 10 अन्य संदिग्ध किए आइसोलेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

deendayal sharma

•

Updated: 10 Apr 2020, 9:26 AM IST

कुशलगढ़ पर बरपा कोरोना का कहर, देर रात आई रिपोर्ट में 12 नए पॉजिटिव, कुल मरीजों का आंकड़ा 24

कुशलगढ़ पर बरपा कोरोना का कहर, देर रात आई रिपोर्ट में 12 नए पॉजिटिव, कुल मरीजों का आंकड़ा 24

बांसवाड़ा. जिले के कुशलगढ़ नगर में गुरुवार को दिन में जहां 43 कोरोना संक्रमितों की नेगेटिव रिपोर्ट राहत लेकर आई, वहीं रात के नतीजों ने सन्न कर दिया। रात पौने एक बजे 16 में से 12 संदिग्ध पॉजिटिव आने की पुष्टि ने टेंशन बढ़ा दी। कोविड-19 के पॉजीटिव में उक्त नए इजाफे से अब संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है। इससे पहले शाम को सीएमएचओ डॉ. हीरालाल ताबियार ने बताया कि जिले में लिए कुल 220 नमूनों में से गुरुवार अपराह्न तक 185 लोग नेगेटिव आए हैं, जबकि 12 पॉजीटिव रहे हैं। इनके अलावा 23 जनों की रिपोर्ट आना बाकी रही। कुशलगढ़ में ही बुधवार और गुरुवार को दो दिन में करीब 150 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए, जिनसे 2 पॉजीटिव का इजाफा हुआ है। इससे लगा कि स्थिति नियंत्रण में है। विभागीय टीमें लगातार संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पुलिस की मदद से तलाश कर स्क्रीनिंग और संदेह पर सेंपलिंग में लगी रहीं। उधर, जिले में घर-घर सर्वे का क्रम जारी है। अब तक 29 लाख 70 हजार 485 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। विदेश से आए तीन सौ से ज्यादा लोगों का होम क्वारेंटाइन पूरा हो चुका है, वहीं अन्य राज्यों और जिलों से आए लोगों के होम क्वारेंटाइन की संख्या भी अब घटकर 27 हजार 580 हो गई है। इसके अलावा जिला मुख्यालय के एमजी अस्पताल में शाम तक दस जनों के नमूने लेकर जांच के लिए उदयपुर भेजे गए।

कफ्र्यू की सख्ती यथावत, बना हुआ है भय : - कुशलगढ़ में एक ही समुदाय के कई लोग संक्रमित होने से कफ्र्यू की सख्ती यथावत है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी निगाह रखे हुए हैं, वहीं जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया हुआ है। हालांकि लोग अब खुद बचाव के जतन बढ़ाने लगे हैं, लेकिन संक्रमितों की संख्या बढऩे के साथ भय भी बना हुआ है। यहां क्वारेंटाइन किए लोगों की सुविधाओं में विस्तार से कुछ राहत मिली है। देररात करीब पौने एक बजे उदयपुर से प्राप्त रिपोर्ट से कुशलगढ़ में 12 और लोग पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। ये सभी बोहरा समुदाय के सामूहिक आयोजन से कोरोना रोगी के सम्पर्क में तब आए थे, जब संक्रमित को इसका भान ही नहीं था। इस नए खुलासे पर मध्यरात्रि से इन्हें जल्द उदयपुर भेजने की व्यवस्था शुरू की गई।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग