26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
योग गुरु बाबा रामदेव बोले- पत्रिका की मुहिम का मैं समर्थक
Play video

योग गुरु बाबा रामदेव बोले- पत्रिका की मुहिम का मैं समर्थक

रामदेव ने कहा कि पत्रिका की ओर से राजनीतिक शुद्धीकरण के लिए चलाए जा रहे महाअभियान ‘स्वच्छ करें राजनीति’ का मैं समर्थन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 23 Apr 2018, 10:02 PM IST

बांसवाड़ा। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि राजस्थान पत्रिका की ओर से राजनीतिक शुद्धीकरण के लिए चलाए जा रहे महाअभियान ‘स्वच्छ करें राजनीति’ का मैं समर्थन एवं प्रशंसा करता हूं और चाहता हूं कि राजनीतिक शुचिता के मार्ग पर ही देश व प्रदेश आगे बढ़ें।

बाबा रामदेव ने यह बात बांसवाड़ा में चार दिवसीय प्रवास के पहले दिन सोमवार को यहां एक निजी फॉर्म हाउस में पत्रिका से विशेष बातचीत में कही। योग गुरु ने कहा कि वे पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी को पिछले 25 वर्षों से जानते हैं। राजनीतिक स्वच्छता के लिए उनके भीतर गहरी प्रतिबद्धता है। मैंने भी देशभर में पांच वर्ष तक एक आंदोलन खड़ा किया। देश के लोकतंत्र की हिफाजत, देश की एकता एवं देश के लोगों को न्याय दिलाने के लिए राजनीतिक पवित्रता जरूरी है।

बाबा रामदेव ने पत्रिका के समूह के प्रधान संपादक की ओर से संस्कृत व वेदों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रिका का ध्येय वाक्य ‘य एषु सुप्तेषु जागर्ति’ है। इसके अलावा वेद का भी उपदेश है कि बुरे लोगों का हम पर राज नहीं होना चाहिए।

देश में राजनीतिक, आर्थिक व जातीय चुनौतियां
बाबा रामदेव ने कहा कि देश में बहुत सारी विषम परिस्थितियां हैं, जिनमें राजनीति चुनौती भी एक है। इससे भी ज्यादा आर्थिक व जातीय चुनौतियां हैं। हमारे समाज के एकता के तानेबाने को कुछ लोग खंडित करने के लिए अलग-अलग दिशाओं से प्रयास कर रहे हैं। कुछ अंदर की तो कुछ बाहरी ताकतें हैं।

आपस में लड़ाकर कुछ लोग अपने राजनीतिक गणित बिठाने में जुटे हैं। ये देशहित के लिए अच्छा नहीं है। किसी भी कीमत पर देश न टूटना चाहिए न बिकना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़