27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा: नेताजी की रैली में यूं फंस गई एंबुलेंस

www.patrika.com/banswara-news  

2 min read
Google source verification
banswara

बांसवाड़ा: नेताजी की रैली में यूं फंस गई एंबुलेंस

नेताजी की रैली में यूं फंस गई एंबुलेंस

अंतिम दिन 38 अभ्यर्थियों ने 48 नामांकन दाखिल किए

नामांकन के अंतिम दिन धूमधड़ाका

आज होगी जांच

बांसवाड़ा. विधानसभा चुनाव के तहत सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन जिले की पांचों विधानसभा सीट पर पर्चा दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों का रिटर्निंग कार्यालय पर जमावड़ा सा लगा रहा। सोमवार को 38 अभ्यर्थियों ने 48 नामांकन दाखिल किए। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

सोमवार को बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से 6 प्रत्याशियों ने 9 नामांकन प्रस्तुत किए। जिसमें भाजपा के हकरू मईड़ा ने दो, निर्दलीय छगनलाल, दलीचंद मईड़ा, रूपचंद व प्रभुलाल ने एक-एक तथा धनसिंह रावत ने एक भाजपा से व दो पर्चे निर्दलीय के रूप में दाखिल किए। घाटोल से 6 प्रत्याशियों ने 7 नामांकन प्रस्तुत किए। इसमें जनता दल एकीकृत से बापुड़ा ने एक, बसपा के लक्ष्मण ने एक, निर्दलीय मदनलाल मईड़ा ने एक, भारतीय ट्राइबल पार्टी के नरेश कुमार ने एक, जनता दल एकीकृत के नाथूलाल ने एक नामांकन प्रस्तुत किया। विधायक नवनीतलाल निनामा ने एक नामांकन बीजेपी से तथा एक पर्चा निर्दलीय के रूप में प्रस्तुत किया। गढ़ी विधानसभा क्षेत्र से 7 प्रत्याशियों ने 8 नामांकन प्रस्तुत किए। इसमें कांगे्रस की कांता भील ने दो, भाजपा के कैलाशचंद्र मीणा ने एक, बीएसपी से चेतन ने एक, आप से देवीलाल डामोर ने एक, बीएमयुपी के हीरालाल बामनिया ने एक, निर्दलीय निपेश ने एक, निर्दलीय रामलाल ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र से 7 प्रत्याशियों ने 7 नामांकन प्रस्तुत किए। निर्दलीय कलसिंह, कमलकिशोर पारगी ने एक-एक, बीटीपी से कमलकान्त ने एक, बीजेपी से खेमराज गरासिया ने एक, बीएसपी से रतन ने एक, बीजेपी से सुभद्रा देवी ने एक, जेडीयू से वालाराम ने एक नामांकन
प्रस्तुत किया। कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशियों द्वारा 17 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिसमें निर्दलीय अशोक ने एक, आईपीबीपी से बदिया ने एक, बीटीपी से देवचंद ने एक, एआरजेपी से दिनेश ने एक, बीजेकेडी से दिनेश/अर्जुन ने एक, एलजेडी से फतेहसिंह ने दो, निर्दलीय हुरपाल ने दो एवं आईएनसी से एक, निर्दलीय नरेश ने एक, बीवाईएस से नारसिंग ने एक, एलजेडी से पारसिंग ने दो, रमिला ने आईएनसी से एक एवं एक निर्दलीय तथा निर्दलीय वीरसिंग ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया।

नहीं भर सका पर्चा

बांसवाड़ा सीट पर एक निर्दलीय देरी से पहुंचने के कारण पर्चा दाखिल नहीं कर सका। महेशपुरा निवासी लालसिंह पारगी नामांकन दाखिल
करने के अंतिम समय तीन बजे की बजाय सवा तीन बजे रिटर्निंग कार्यालय पहुंचा। वहां उसे कार्मिकों ने समय पूरा हो जाने के कारण

पर्चा दाखिल नहीं किए जा सकने की जानकारी दी। इस पर वह निराश होकर लौट गया।

50 प्रत्याशी 68 आवेदन
2018 के विधानसभा चुनाव में जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 50 प्रत्याशियों ने 68 नामांकन दाखिल किए हैं। सर्वाधिक कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 15 प्रत्याशियों ने 23 नामांकन दाखिल किए हैं। वर्ष 2013 में पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 30 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनमें सर्वाधिक गढ़ी में 9 एवं सबसे कम बागीदौरा में चार थे।

विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था। जिला मुख्यालय पर नामांकन से पूर्व समर्थकों के साथ एक प्रत्याशी की ओर से निकाली गई रैली से जाम के हालात बने। रैली में दो एंबुलेंस भी फंस गई। एक एंबुलेंस को निकलने में 20 तो दूसरी को निकलने में करीब 35 मिनट का समय लग गया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग