21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : बांसवाड़ा : गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर हुआ शबद कीर्तन फिर अटूट लंगर

सिखों के दसवें गुरू का 351वां प्रकाश पर्व मनाया

2 min read
Google source verification
banswara latest hindi news

बांसवाड़ा. सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का 351वां प्रकाश पर्व प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को गुरु सिंह सभा बांसवाड़ा की ओर से हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुशलबाग मैदान स्थित गुरुद्वारे को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। साथ ही गुरुद्वारे में कई धार्मिक आयोजन हुए। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

गुरु सिंह सभा बांसवाड़ा के प्रधान इन्द्रजीत सिंह नागी एवं सचिव गुरुबक्ष सिंह (पप्पी) ने बताया कि प्रकाश पर्व के तहत 23 दिसंबर से गुरुद्वारे में हर दिन विभिन्न प्रकार के आयोजन हो रहे हैं। इस दौरान 23 दिसंबर को सुबह अखण्ड पाठ शुरू हुआ। इसके बाद 24 दिसंबर की सुबह निशान साहब की सेवा एवं 25 दिसंबर सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे से अखण्ड पाठ का समापन हुआ। साथ ही दिनभर शबद कीर्तनों का आयोजन हुआ। इसके बाद दोपहर बाद समूह संगत एवं अटूट लंगर हुआ। इसमें समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रकाश पर्व का बच्चों में बहुत उत्साह देखा गया। लोगों ने लंगर में सेवाएं देकर धर्म लाभ लिया तथा एक दूसरे को बधाईयां दी। घरों में विशेष पुजा-अर्चना की गई साथ ही विशेष पकवान भी बने।

माही माता मंदिर तक जाने की राह होगी आसान

ठीकरिया. ग्राम पंचायत बोरखेड़ा में स्थित माही माता मंदिर तक जाने की राह अब आसान होगी। मंदिर जाने के लिए 20 लाख की लागत से सीढिय़ां व 60 लाख की लागत से सदर बाजार माही डेम में गौरव पथ सडक़ बनाई जाएगी। जिसका शिलान्यास मुख्य अतिथि के रुप में राज्यमंत्री धनसिंह रावत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच नाथूलाल चरपोटा व विशिष्ट अतिथि प्रधान दुधालाल मईड़ा, विकास अधिकारी डॉ. दलीप सिंह, किशोरीलाल, मुकेश निनामा, रणछोड़ पाटीदार, सभापति मंजूबाला पुरोहित एवं रतनलाल रावत थे। इस दौरान राज्यमंत्री ने संबोधित करते हुए सरकार की जन कल्याण योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन व आभार सचिव हरीश सोनी ने माना।