27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार महिलाओं से ठगी का आरोपी फिर से चढ़ा पुलिस के हत्थे

Banswara Crime News : पुलिसकर्मियों को धक्का देकर थाने से भागा ठगी के आरोपी को फिर दबोचा. साले के सम्पर्क में था आरोपी
less than 1 minute read
Google source verification
banswara

पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार महिलाओं से ठगी का आरोपी फिर से चढ़ा पुलिस के हत्थे

बांसवाड़ा. कोतवाली थाने से भागे ठगी के आरोपी को पुलिस ने बुधवार आधी रात आंबापुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खुद के साले के सम्पर्क में था, जिसकी भनक पुलिस तक पहुंची तो आरोपी को दबोच लिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी भैयालाल आंजना ने बताया कि हिम्मतपुरी निवासी बापूलाल पुत्र रामलाल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ठगी का आरोपी है। उसने कई इलाकों में ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। इसकी एसपी तक पहुंची शिकायत के बाद १६ जुलाई को बापूलाल को गिरफ्तार किया। अगले दिन जब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही थी तो वह लघुशंका का बहाना बनाकर पुलिस को धक्का देकर कोतवाली के पीछे के रास्ते से फरार हो गया।

बाइक सवारों ने खींच चेन

सिंगपुरा होकर गया

सीआई आंजना ने बताया कि आरोपी कोतवाली से फरार होने के बाद शहर के बीच बाजार में पहुंचा और तब वहां से सिंगपुरा होते हुए अपने साले के गांव पहुंचा, जिसकी सूचना पर उसे आंबापुरा थाना पुलिस के सहयोग से आधी रात को दबोच लिया। इसे पूर्व पुलिस ने घंटाला, दानपुर, आंबापुरा सहित कई जगह दबिशें दीं, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा।