2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पीहर पक्ष ने जताया हत्या का अंदेशा, मचा बवाल

banswara crime news : बांसवाड़ा. भूंगड़ा थाना क्षेत्र के कुवानिया गांव में एक विवाहिता अपने ही घर में फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंचे पीहर पक्ष ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पीहर पक्ष ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की और ससुराल पक्ष के घरों में तोडफ़ोड़ भी कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Chetan Dwivedi

•

Updated: 2 Sep 2019, 11:16 AM IST

बांसवाड़ा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पीहर पक्ष ने जताया हत्या का अंदेशा, मचा बवाल

बांसवाड़ा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पीहर पक्ष ने जताया हत्या का अंदेशा, मचा बवाल

बांसवाड़ा. भूंगड़ा थाना क्षेत्र के कुवानिया गांव में एक विवाहिता अपने ही घर में फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंचे पीहर पक्ष ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पीहर पक्ष ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की और ससुराल पक्ष के घरों में तोडफ़ोड़ भी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रात तक अड़े रहे। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में जाब्ता तैनात किया गया है।

गर्भवती से बलात्कार के बाद दो बार गला दबाकर हत्या, फैली सनसनी...

सदर थाना इलाके के माकोद निवासी विठला ने बताया कि उसकी बेटी पिंकी (२१) का विवाह फरवरी माह में कुवानिया निवासी पप्पू निनामा के साथ हुआ था। उसकी बेटी द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी, जबकि दामाद मिल में नौकरी करता है। मां से मिलने जाने वाली थी बेटी दो दिन पूर्व पिंकी ने अपनी मां सुका को बताया था कि वह रविवार को आएगी। बेटी के आने का समय पूछने के लिए रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे मां ने फोन किया तो दामाद ने फोन उठाकर कहा था कि बेटी खेत पर पशुओं के लिए घास लेने के लिए गई है। इसके बाद शाम करीब चार बजे पप्पू ने अपने साले को फोन कर बताया कि उसकी ***** घर में साड़ी के फंदे से लटक गई है।

आंगन में पड़ा मिला शव
जानकारी पर पीहर पक्ष के लोग कुवानिया पहुंचे तो वहां ससुराल पक्ष के लोग गायब मिले। पिंकी की लाश आंगन में पड़ी थी। यह देख पीहर पक्ष ने हंगामा कर दिया और आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया है। पुलिस आरोपियों गिरफ्तारी नहीं करती है तब तक शव को मौके से नहीं हटाया जाएगा।

पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर भाई से कहा... गांव वालों को लेकर आओ

गिरफ्तारी की मांग पर अड़े
माहौल खराब होने पर कई थानों का पुलिस जाप्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसके चलते घंटों तक हंगामेदार स्थिति बनी रही।

साढ़े आठ बजे रखवाया मोर्चरी में

पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पति एवं सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा एवं हत्या में प्रकरण दर्ज किया है। परिजनों में समझाइश के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को रात करीब साढ़े आठ बजे महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। प्रकरण की जांच घाटोल पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़