22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banswara : बांसवाड़ा में दिल दहलाने वाला हादसा, बाइक सवार 2 युवक, एक के हाथ-पैर के आर-पार हुआ सरिया, मौत

Banswara : बांसवाड़ा में सामागड़ा के पास निर्माणाधीन पुल पर ठेकेदार की लापरवाही से एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। बाइक सवार 2 युवकों के हाथ-पैर के आर-पार सरिया निकला गया। जिसमें एक की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Banswara Heartbreaking accident 2 bike riders struck iron rods through arms legs one died

बांसवाड़ा. हाथ पैर के आर पार हुआ सरिया। फोटो पत्रिका

Banswara : बांसवाड़ा में सामागड़ा के पास निर्माणाधीन सड़क के पुल पर ठेकेदार की लापरवाही से गुरुवार देर रात एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। बाइक सवार दो युवक पुल पर गफलत में खुले पड़े सरियों पर जा गिरे, जिनमें से एक के बाएं हाथ को भेदता हुआ करीब पांच फीट लम्बा सरिये का टुकड़ा उसके बाएं पैर में भी घुस गया। दूसरे के सिर में चोटें आई। सूचना पर 108 एम्बुलेंस के पायलट राजेन्द्र जोशी ने उन्हें एमजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान हरीश नामक युवक की मौत हो गई। दूसरे का उपचार जारी है।

इन मानकों का होना जरूरी…

1- निर्माण स्थल के चारों ओर मजबूत बैरिकेड।
2- चेतावनी संकेत, जैसे…. 'धीरे चलें', 'कार्य प्रगति पर है', 'डायवर्जन', 'खतरा' आदि।
3- रात्रि में रिफ्लेक्टिव (चमकदार) संकेतकों का उपयोग।
4- साइट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करना, ब्लिंकर लाइट, रिफ्लेक्टर और चेतावनी लाइट ।
5- धूल एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव कर धूल कम करना।
6- प्राथमिक उपचार, एम्बुलेंस एवं आपातकालीन संपर्क नंबर प्रदर्शित करना।
7- कार्यस्थल पर वाहन गति सीमा निर्धारित करना।
8- स्पीड ब्रेकर/रम्बल स्ट्रिप लगाना।
9- भारतीय सड़क कांग्रेस के दिशा- निर्देशों का अनुपालन।
10- दुर्घटना संभावित जोखिमों को दूर करना।

बाइक सवार दंपती को लहूलुहान कर चांंदी के जेवर लूटे

छोटी सरवन. डेरी बस स्टैंड और पेट्रोल पंप के बीच बाइक सवार दंपती से मारपीट कर लूटपाट का मामला सामने आया है। गेमन पुल पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे डेरी निवासी कालूराम, उनकी पत्नी फुला और कमला बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया।

दंपती के संभलने से पहले बदमाशों ने मारपीट कर महिला के पैर का कड़ा और नाक की वारी छीन ली। घटना में घायल लोगों के शरीर पर चोटें आईं और खून बहने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। घायलों को एंबुलेंस से छोटी सरवन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की बाइक पुलिस के हवाले कर दी।

चैन स्नैचिंग का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बांसवाड़ा के घाटोल थाना पुलिस ने महिला से सोने की चेन झपटने की वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया व चोरी गई चेन बरामद की। थानाधिकारी रमेश पन्नू ने बताया कि 18 मार्च को घाटोल निवासी चेतना गांधी के गले से पटेलवाड़ा क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने दो तोले से अधिक वजनी की सोने की चेन झपट ली व भाग गए। पुलिस ने जांच कर दिनेश खराड़ी, किरीट खराड़ी और संजयदास साधु को गिरफ्तार किया व चेन बरामद कर ली। तीनों आरोपी डूंगरपुर जिले के निवासी हैं। उन्हें न्यायालय में पेश करने पर जिला कारागृह भेज दिया गया।