26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर की शादी में बाउंसरों ने खुलेआम लहराए हथियार, 4 आरोपी गिरफ्तार, दूल्हे पर भी होगी कार्रवाई

बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर एक हिस्ट्रीशीटर की शादी के बिनौले में बाउंसरों ने खुलेआम हथियार लहराए। रात्रि में हुए घटनाक्रम की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए चार बाउंसरों को गिरफ्तार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 29 Dec 2023, 11:01 AM IST

banswara_history_sheeter_invited_bouncer_with_weapon_to_his_wedding.jpg

बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर एक हिस्ट्रीशीटर की शादी के बिनौले में बाउंसरों ने खुलेआम हथियार लहराए। रात्रि में हुए घटनाक्रम की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए चार बाउंसरों को गिरफ्तार किया। इसमें तीन पंजाब के और एक मध्यप्रदेश का निवसी है। उनके कब्जे से पिस्टल, 12 बोर बंदूक सहित कारतूस बरामद हुए है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर दूल्हे के खिलाफ भी पृथक से कार्रवाई करेगी। गुरुवार शाम को पुलिस उपाधीक्षक सूर्यवीरसिंह राठौड़ ने बताया कि बुधवार रात्रि को शाही दरवाजा निवासी शाहिद नूर पुत्र मोहम्मद नूर की शादी के बिनौले का वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ लोग हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन करते हुए दिख रहे थे। इसी सूचना पर राजतालाब थानाधिकारी कैलाशचंद्र मय जाब्ते शाही दरवाजा पृथ्वीगंज पहुंचे। वहां शाहिद नूर दूल्हे के रूप में था और उसके चारों ओर तीन-चार व्यक्ति हथियारों के साथ प्रदर्शन करते हुए साथ चल रहे थे। शादी के आयोजन में सार्वजनिक स्थान पर हथियारों के साथ आमजन को भयभीत करने के प्रयास को देखते हुए पुलिस ने मौके पर त्वरित कार्रवाई की और चारों लोगों को हथियारों सहित थाने लेकर आए।

यह भी पढ़ें : जयपुर में युवती को कार से कुचलने के मामले में आरोपी मंगेश 5 दिन की रिमांड पर, उकसाने वाला गौरव भी गिरफ्तार

इन्हें किया गिरफ्तार
उपाधीक्षक राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने हथियारबंद बाउंसर गुरबेगसिंह पुत्र जनरैलसिंह जट सिख निवासी रामपुर बलिमरायकी थाना पटी तरणतारण, पृथ्वीराजसिंह पुत्र बलवीरसिंह निवासी बनियान धुलका अमृतसर, सरबजीत पुत्र चरणसिंह निवासी तलवंडी राई लुधियाना और उन्हें लाने वाले गर्वित पुत्र रामगोपाल निवासी खजूरी मनासा नीमच मध्यप्रदेश हाल तिलकनगर प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। गुरबेग सिंह से पिस्टल 0.32 बोर, पृथ्वीराज सिंह से पम्प एक्शन 12 बोर गन, सरबजीत से पिस्टल 0.32 मय 5 राउण्ड व 12 बोर दो नाल बट नं 22642-09 व 6 कारतूस बरामद हुए।

यह भी पढ़ें : सजा सुनाने से पहले कोर्ट से भागा डबल मर्डर का आरोपी, 5 साल बाद पकड़ा

दूल्हे के खिलाफ 16 मामले दर्ज
उपधीक्षक ने बताया कि दूल्हा शाहिद नूर राजतालाब थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ बलवा, साम्प्रदायिक दंगा, विस्फोटक पदार्थ आदि के 16 प्रकरण दर्ज हैं। अपनी शादी में सार्वजनिक स्थान पर हथियारबंद लोग साथ रखकर आमजन को भयभीत करने का प्रयत्न करने पर उसके खिलाफ भी पृथक से कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग