सज्जनगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत शक्करवाड़ा में सीईओ जिला परिषद गोपाललाल स्वर्णकार के बुधवार को शभु पुत्र मला के खेत के पास वाजवा आंबा चेकडेम कार्य के निरीक्षण के दौरान न मस्टररोल मिले, न कोई श्रमिक कार्यरत पाया गया। एनएमएमएस से पता चला कि चार मस्टररोल से ऑनलाइन 33 श्रमिकों की उपस्थिति दर्शाई गई है। मौके पर एक भी श्रमिक नहीं मिलने तथा कार्यस्थल पर नागरिक सूचना बोर्ड भी नहीं पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक (ईजीएस) एवं सीईओ जिला परिषद् गोपाललाल स्वर्णकार ने बीडीओ और पीओ ईजीएस सज्जनगढ़ हितेंद्र त्रिवेदी को ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, ग्राम रोजगार सहायक, कनिष्ठ सहायक तथा मेट के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इनमें वीडीओ गौरव पाटीदार को बुधवार को ही आरोप पत्र थमाया गया, वहीं कनिष्ठ सहायक बहादुर मीणा, कनिष्ठ तकनीकी सहायक सुंदरलाल गरासिया को भी नोटिस दिए गए हैं।