6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल

प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 18 Mar 2017, 11:10 PM IST

Banswara: Women injured by scooters from collision

Banswara: Women injured by scooters from collision of roadways bus

गढी-सागवाड़ा मुख्यमार्ग पर शनिवार दोपहर राजस्थान रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे परतापुर चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया।

एएसआई लक्ष्मणसिंह ने बताया कि कुमजी का पारड़ा में कार्यरत एएनएम मीना मेहता (35) गढ़ी सीएचसी से ट्रेनिंग के बाद दोपहर करीब ढाई बजे स्कूटी से वापस कुमजी का पारड़ा जा रही थी। जहां बस स्टॉप पर सामने से आ रही रोडवेजबस ने टक्कर मार दी।

उसे घायल अवस्था में परतापुर चिकित्सालय पहुंचाया गया। बस के नीचे आने से स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। पीडि़ता के जेठ भीलूड़ा निवासी प्रमोद मेहता की रिपोर्ट पर बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।