
प्रतीकात्मक फोटो - AI
Banswara : बांसवाड़ा के दानपुर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुरपुरा घोड़ी निवासी 35 वर्षीय नंदकुमार पुत्र हलिया खेत में पानी देने के लिए मोटर चालू करने गया था। इसी दौरान उसे अचानक करंट का झटका लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही बेहोश हो गया।
परिजन व आस-पास मौजूद लोग उसे तुरंत छोटी सरवन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि शव पोस्टमार्टम के लिए बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
Published on:
08 Mar 2026 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
