9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : अब घाटोल में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, चौकी के पास हुई वारदातें, पुलिस सुस्त

www.patrika.com/banswara-news

2 min read
Google source verification
banswara

बांसवाड़ा : अब घाटोल में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, चौकी के पास हुई वारदातें, पुलिस सुस्त

बांसवाड़ा : अब घाटोल में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, चौकी के पास हुई वारदातें, पुलिस सुस्त

बांसवाड़ा. घाटोल. घाटोल में चोरों ने खमेरा थाना पुलिस और खमेरा चौकी पुलिस की कार्रवाईयों की पोल खोल कर रखी है। हालत ये है कि चोर घाटोल चौकी पुलिस के पास चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। सोमवार की रात चोरों ने एक ही रात में दो वारदातों को अंजाम दिया। एक जगह से चोरों ने बाइक चोरी की। दूसरी जगह पर फैक्ट्री के ताले तोड़ दिए। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चोरी की घाटोल में दो माह के दरम्यान दसवीं वारदात है। फिर भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति असंतोष की स्थिति बनी हुई है, और चोरों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। लोगों ने बताया कि चोर गिरोह कि सक्रियता के बावजूद पुलिस टीम का गठन नहीं कर रही है। इसके अलावा चोरों की धरपकड़ के लिए भी प्रयास नहीं किए जा रहे है।

फैक्ट्री के तोड़े ताले
सोमवार को बाइक चोरी के साथ चोरों ने पुलिस चौकी के ठीक सामने गली में एक फैक्ट्री के ताले चटका दिए। जहां से चोर डिटर्जेंट का पाउडर सहित अन्य सामग्री पार कर ले गए। इसके अलावा फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी की लीड भी पार कर ले गए। इसके पास में ही चोर विकास वगेरिया पुत्र जीतेन्द्र की मंहगी बाइक चोरी कर ले गए। जानकारों के अनुसार इलाके में लंबे समय से पुलिस सुस्त है। पुलिस की ओर से एक भी उल्लेखनीय कार्रवाई नहीं की गई है। इससे अपराधिक वारदातें निरंतर बढ़ती ही जा रही है। आगे भी अगर एेसी वारदातों से बचना है तो पुलिस को सुस्ती छोडक़र कार्रवाई का डंडा चलाना पड़ेगा।