निगम के उपमहाप्रबंधक सुमीत दोसी ने बताया कि पिछले 2 माह में भारत इन बीटीएस को लगाकर सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया गया है। देहात के अछूते क्षेत्रों में लगाए 34 स्वदेशी बीटीएस से बांसवाड़ा के आम्बापुरा ब्लॉक के उमरीनाल, तलाबपाड़ा, गढ़ी ब्लॉक के सिथलीया, रोहनिया, खेड़ा, खेरन का पारड़ा, चौपासाग, हथोलिया पाड़ा व साकरिया, घाटोल ब्लॉक के नथेलापाड़ा, घाटियान, रूपारेल, लाम्बा पाटिया, कुशलगढ़ ब्लॉक के सुलिया मालपुरा, गांगड़तलाई के अलावा डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा ब्लॉक के जैलाना, मोदर, आसियाबाव, डूंगरपुर ब्लॉक के दाराहताई, देवली, गोइया, बलवानिया, सीमलवाड़ा ब्लॉक के उपलारास्ता व मांडलीटाड़ा और साबला ब्लॉक के सालमगढ़ व मकड़ीनिचली गांवों में बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क मिलेगा।