इधर, भाजपा के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरीं प्रमिला मईड़ा अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्हें विश्वास है कि दो निर्दलीय पार्षदों सहित पार्टी के सभी पार्षद संगठन के अनुशासन से उनके पक्ष में मतदान करेंगे। इधर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या ने बताया कि आलाकमान से जो भी निर्देश मिलेगा, उसकी पालना करेंगे।