6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DAY 5: राजस्थान गौरव यात्रा के बीच CM राजे ने कर दी इस दिन छुट्टी की घोषणा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
vasundhara raje

बांसवाड़ा

राजस्थान गौरव यात्रा के तहत सीएम वसुंधरा राजे के बांसवाड़ा प्रवास के तीसरे दिन दोपहर करीब बारह बजे घाटोल पहुंची। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सभा में सीएम ने आदिवासी दिवस को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने 9 अगस्त को आदिवासी कल्याण दिवस पर छुट्टी का ऐलान किया। सभा स्थल पर ढोल की थाप के बीच कार्यकर्ता नारे लगाते रहे। भीड़ में शामिल कई महिला-पुरुण भगवा कपड़ों में भी नजर आए।

सीएम राजे की इस घोषणा के अंतर्गत प्रदेश भर के TSP क्षेत्र के जिला कलक्टर्स को इस दिन अवकाश देने के लिए अधिकृत किया गया है। गौरतलब है कि कलेक्टर्स साल में 2 स्थानीय अवकाश के लिए अधिकृत थे, जिसे अब बढ़ाकर तीन कर दिया गया है। ऐसे में अब अनुसूचित क्षेत्र के जिलों में एक अतिरिक्त अवकाश मिलेगा।

इससे पहले सीएम राजे के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया। विधायक जीतमल खांट के बेटे की मौत के कारण बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्वागत सहित अन्य कार्यक्रम निरस्त किए गए हैं। मंत्री धनसिंह रावत ने बताया कि सड़क हादसे में विधायक पुत्र के निधन के चलते शहर और बाँसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के तहत पूर्व में तय स्वागत समेत अन्य कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। सीएम राजे विधायक खांट के घर पर परिजनों को सांत्वना देने जाएंगी। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद के अनुसार प्रशासन की ओर से विधायक खाट के गांव थालितलाई में हेलीपेड सहित अन्य इंतजाम कर लिए गए हैं।


घाटोल सभा में सीएम राजे के उद्बोधन के प्रमुख अंश
- जो काम 50 साल में नहीं हुए, वो अब क्या होंगे?
- महिलाओं को भामाशाह कार्ड के ज़रिये मिला लाभ, प्रदेश भर में हुआ सशक्त हुईं महिलाएं
- पहले और अब स्थितियों में आया बदलाव
- टीएसपी क्षेत्र में 12 हजार भर्तियां हुईं। क्षेत्र के किसान को ऑन डिमांड मिल रहा कृषि कनेक्शन।
- प्रदेश को विकास के सर्वोच्च सोपान पर ले लाएगी सरकार
- 'जय जय राजस्थान' में सभी से साथ चलने की अपील का दिया नारा'
- किसानों को मिला डेढ़ गुना समर्थन मूल्य, 50 हजार की ऋण माफी
- आदिवासी दिवस को जोरशोर से मनाया जाए। विश्व आदिवासी कल्याण दिवस के रूप में मनाने की घोषणा।

READ: CM की यात्रा को भाजपाई ही दिखाएंगे काले झंडे, स्वागत की जगह होगा ज़बरदस्त विरोध