28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता ने बेटी का किया सौदा, आरोपी ने 4 माह बंधक रख किया बलात्कार

बांसवाड़ा जिले में एक पिता ने अपनी ही बेटी का सौदा कर दिया। इसके बाद खरीदार ने उसे चार माह तक बंधक बनाए रखा और उसका बलात्कार किया। पीड़िता ने स्वयं इसकी रिपोर्ट दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 7 Oct 2024, 2:44 PM IST

rape

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले में एक पिता ने अपनी ही बेटी का सौदा कर दिया। इसके बाद खरीदार ने उसे चार माह तक बंधक बनाए रखा और उसका बलात्कार किया। पीड़िता ने स्वयं इसकी रिपोर्ट दी है। इसमें करीब एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 4 माह पहले उसके पिता ने उसे गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रतापगढ़ जिले के राजू के हाथों में बेच दिया। साथ ही कहा कि उसे अब राजू की पत्नी बन कर रहना है। इसके कुछ दिन बाद आरोपी राजू व अन्य लोग उसके घर आए और जबरन कार में उठाकर ले गए।

राजू के घर ले जाकर उसे बांध दिया गया। साथ ही कहा कि यदि भागने की कोशिश की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस दौरान कई बार उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में किसी तरह वह रात के अंधेरे में 4 अक्टूबर को भाग निकली। रातभर जंगल आदि में भटकती रही। सुबह होने पर बस में बैठकर थाने पहुंची और रिपोर्ट दी।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग