2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : कलश स्थापना के साथ मुनि प्रतीक सागर का चातुर्मास शुरू, बोले- ‘यह चार माह धर्म की दौलत कमाने के दिन है’

Jain Muni Chaturmas : पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता आचार्य पुष्पदन्तसागर के शिष्य मुनि प्रतीकसागर का रविवार को बाहुबली कॉलोनी में 21वां पुष्प वर्षा योग भव्य रूप से दिगम्बर जैन मांगलिक भवन में शुरू हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Dinesh Chandra

•

Updated: 22 Jul 2019, 3:44 PM IST

banswara

बांसवाड़ा : कलश स्थापना के साथ मुनि प्रतीक सागर का चातुर्मास शुरू, बोले- 'यह चार माह धर्म की दौलत कमाने के दिन है'

बांसवाड़ा. पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता आचार्य पुष्पदन्तसागर के शिष्य मुनि प्रतीकसागर का रविवार को बाहुबली कॉलोनी में 21वां पुष्प वर्षा योग भव्य रूप से दिगम्बर जैन मांगलिक भवन में शुरू हुआ चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव में बालिकाओं ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान मंदिर परिसर समेत कॉलोनी में श्रद्धा की बयार बही। मुनिश्री के जयकारों एवं भजनों से वातावरण धर्ममय बन गया। कार्यक्रम के प्रारंभ से पहले कन्हैयालाल परिवार ने ध्वजारोहण किया। श्रद्धालुओं से पूरा भवन खचाखच भर गया। इस दौरान पुलक जन चेतना मंच एवं महिला जाग्रति मंच समेत समूह में महिलाओं, युवाओं की मण्डलियों ने नृत्य करते हुए मुनिश्री को श्रीफल, आदि भेंट किए।

गाजेबाजे से निकला जुलूस
चातुर्मास कलशों का जुलूस गाजेबाजे के साथ निकाला गया, जो बाहुबली कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह मुनिश्री के पाद प्रक्षालन किए गए। पादप्रक्षालन का सौभाग्य जावरा मध्यप्रदेश से आए जितेन्द्र कोठारी, अनिल कोठारी, मयंक जैन, कैलाश बारोड़, पंकज शाह को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार शास्त्र भेंट मांगीलाल कोठारी खांदू कॉलोनी वालों ने किया।

बांसवाड़ा : गाजे बाजे के साथ बाहुबली कॉलोनी में पधारे मुनि प्रतीक सागर महाराज, शोभायात्रा में गूंजे जयकारे

विराजमान किए तीन रजत कलश
चातुर्मास कलश स्थापना में तीन रजत कलश स्थापित किए गए। मुख्य चातुर्मास कलश की स्थापना जयंतीलाल गांधी परिवार ने की। आचार्य शांतिसागर कलश की स्थापना मुकेश कोडनिया परिवार ने, आचार्य पुष्पदन्तसागर कलम की स्थापना अरिहंत ग्रुप ने की। इस अवसर पर नागपुर से आए प्रदीप सहाकार अशोक जैन, महात्मे ताईं, वन्दना सहाकार आदि का आयोजन समिति की ओर से सम्मान किया गया। बांसवाड़ा समाज की ओर से मुनिश्री को 2019 का चातुर्मास बांसवाड़ा में करने के लिए श्री फल चढ़ाकर निवेदन किया। महेन्द्र जैन, महिपाल शाह ने स्वागत किया।

हर दिन दिवाली व दशहरा जैसा होगा
मुनिश्री ने मंत्रोचारण पूर्वक चातुर्मास विधि सम्मत तथा 15 किलोमीटर विहार की छूट रखकर चातुर्मास करने का संकल्प लिया। उन्होंने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कहा कि चातुर्मास का हर दिन दिवाली और दशहरा जैसा खुशियों से भरा होगा। मुनिश्री ने कहा कि वे ज्ञान का खजाना लौटाने बांसवाड़ा में चातुर्मास कर रहे हैं। नेता समाज में वोट मांगने आता है। अभिनेता सपोर्ट मांगने और संत मन की खोट निकालने समाज के बीच आते। इसलिए चार माह धर्म की दौलत कमाने के दिन हैं। इंद्र मुनि का दोस्त होता है। इन्द्र बाहर की गंदगी वर्षा कर साफ करता है और मुनि भक्तों के मन की गंदगी जिनवाणी का ज्ञान देकर साफ करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़