29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : प्रेम प्रसंग के बाद शादी में अड़चन भांपकर युवक-युवती ने पीया विषाक्त, दोनों की मौत

www.patrika.com/banswara-news

2 min read
Google source verification
banswara

बांसवाड़ा : प्रेम प्रसंग के बाद शादी में अड़चन भांपकर युवक-युवती ने पीया विषाक्त, दोनों की मौत

बांसवाड़ा. आंबापुरा. आंबापुरा थाना क्षेत्र के डेरी गांव के पास माल के पहाड़ी क्षेत्र में सोमवार को युवक-युवती ने कीटनाशी पीकर जान दे दी। मृतकों के करीब सुसाइड नोट मिला, जिससे खुदकुशी की पुष्टि हुई। पुलिस का मानना है कि युवक और युवती प्रेमी थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन इसमें अवरोध के हालात पर उन्होंने आत्महत्या की। थानाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे डेरी गांव के लोगों ने फोन पर इत्तला दी कि माल पहाड़ी क्षेत्र में अज्ञात लडक़ा-लडक़ी बेसुध पड़े हैं। तत्काल मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया। दोनों को जगाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। आसपास देखने पर वहां कीटनाशी की खाली बोतलें पड़ी मिली, वहीं उल्टियां भी की हुई थी। इस पर मामले की संजीदगी से लेकर गहनता से तलाश की, तो मौके पर सुसाइड नोट और एक आधार कार्ड के टुकड़े मिले। पुलिस ने लडक़ी की शिनाख्त के बाद आधार कार्ड के टुकड़े जोड़े, तो उनमें दनाक्षरी नाम स्पष्ट हुआ। इस पर दानपुर इलाके के दनाक्षरी गांव के लोगों को बुलाया गया। इससे लडक़े की शिनाख्त सालियावाड़ दनाक्षरी निवासी सरजूराम पुत्र शंकरलाल मईड़ा उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। बाद में दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय भेजे गए।

ये लिखा था
नोट में लिखा था कि हम पर किसी का दबाव नहीं है, न ही हमें किसी ने मारा है। हम खुद अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। सुसाइड नोट मिलने से मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हुआ। इस बीच, आसपास के ग्रामीणों से मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए तो लडक़ी को आंबापुरा क्षेत्र की ही नादिया, शक्ति नगर निवासी उषा पुत्री वागा डिंडोर उम्र 18 वर्ष के रूप में पहचाना गया। इस पर उसके परिजन बुलाए गए। बाद में पुलिस ने मौका कार्रवाई की।

शव लेने में आनाकानी, समझाइश पर माने ग्रामीण
थानाधिकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान मृतकों के परिजनों ने पहले घटनाक्रम पर समंजस व्यक्त किया। फिर पूछताछ से पता चला कि सरजू बांसवाड़ा में कॉलेज का छात्र है, जबकि ऊषा ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। दोनों में प्रेम होने पर वे शादी करना चाहते थे। इनके रिश्ते की बात भी चली, लेकिन लडक़ी वाले सहमत नहीं हुए थे। इसके चलते दोनों ने खुदकुशी की। पोस्टमार्टम के बाद कुछ परिजन शव लेने को लेकर आनाकानी करने लगे। इस पर पुलिस ने समझाइश की। बाद में मृतकों के परिजन माने शव सुपुर्द किए गए।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग