
एम्बुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दम्पती की मौत
अलवर.एम्बुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दम्पती की मौत बुर्जा बाइपास के समीप हुआ हादसा सदर थाना क्षेत्र स्थित बुर्जा बाइपास के समीप गुरुवार दोपहर एम्बुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दम्पती की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि किशनगढ़बास के मिर्जापुर निवासी मुफ्ती मोहम्मद फारुख (३९) और उनकी पत्नी जुबेदा (३८) गुरुवार सुबह करीब १०.३० बजे मिर्जापुर से बाइक पर सवार होकर मालाखेड़ा के खारेड़ा गांव स्थित मदरसे में पढऩे वाली अपनी बेटी हलीमा से मिलने जा रहे थे। रास्ते में बुर्जा बाइपास के समीप जयपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक एम्बुलेंस से ओवरटेक करने के प्रयास में गलत दिशा में आकर बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद फारुख की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी जुबेदा गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही जुबेदा की भी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया, जबकि एम्बुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। घटना के सम्बन्ध में फिलहाल कोई प्रकरण दर्ज नहीं कराया गया है। मृतक मुफ्ती मोहम्मद फारुख अलवर जिला मेव पंचायत में निर्वाचित सदस्य थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही जिला मेव पंचायत के संरक्षक शेर मोहम्मद सहित कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने पीडि़त परिवार को ढांढ़स बंधाया। दुर्घटना में मृत दम्पती मोहम्मद फारुख और जुबेदा के पांच बच्चे हैं। मोहम्मद फारुख किशनगढ़बास क्षेत्र के भूर पहाड़ी गांव स्थित मदरसा संचालक भी थे।
Published on:
26 Oct 2018 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
