
फाइल फोटो
Mahi Mahotsav 2025 : बांसवाड़ा में आज 27 जनवरी से माही महोत्सव-2025 शुरू हो गया है। सिटी ऑफ 100 आइलैंड के नाम से मशहूर बांसवाड़ा में माही महोत्सव-2025 को लेकर कार्यक्रम तय हैं। बांसवाड़ा जिले की विशिष्टताएं उजागर करने और क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य मनाए जा रहे माही महोत्सव के तहत इस बार 4 दिवसीय आयोजनों में लेजर शो, ड्रॉन शो और पैराग्लाइडिंग के अतिरिक्त एक शाम स्त्री शक्ति के नाम पारंपरिक नृत्य और फैशन प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण रहेगा।
माही महोत्सव का आगाज 27 जनवरी को अपराह्न 3 बजे कुशलबाग मैदान से शोभायात्रा के साथ हुआ। शाम को 6 बजे कागदी घाट पर दीपदान किया गया। अगले दिन दोपहर 2 बजे से नगर परिषद् कॉपलेक्स हॉल में चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसी दिन सायं 7 बजे कुशलबाग मैदान में लेजर शो और रात्रि 8 बजे से कुशलबाग मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें बॉलीवुड गायक हिस्सा लेंगे। आयोजनों की शृंखला में 29 जनवरी को प्रात: 7 बजे से कुशलबाग मैदान से रन फोर माही का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सायं 6 बजे डायलाब तालाब घाट पर दीपदान होगा। रात्रि 8 बजे से कुशलबाग मैदान में शहर की महिला समितियों द्वारा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
अंतिम दिन 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे गेमन पुल माही माता मंदिर पर माही माता पूजन के बाद नौका दौड़ प्रतियोगिता होगी। सायं 4 बजे से कुशलबाग मैदान में महिला पारपरिक परिधान पर आधारित फैशन शो, सायं 7 बजे कुशलबाग मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमें बॉलीवुड गायक भाग लेंगे। रात्रि 9.30 बजे कुशलबाग मैदान में ड्रॉन शो होगा। इसके अलावा जगमेरू हिल व आला बरोड़ा पर पैराग्लाइडिंग का कार्यक्रम भी आकर्षण रहेगा।
नारी शक्ति को समर्पित पारपरिक फैशन शो और लोक नृत्य प्रतियोगिताओं के लिए नगर के विभिन्न समाजों और संगठनों की महिला मंडलों ने जिम्मा लिया है। पारंपरिक फैशन शो 30 जनवरी को शाम 4 बजे होगा, जिसमें 25-50 वर्ष आयु की युवतियां-महिलाएं शामिल होंगी। इसी तरह पारंपरिक सामूहिक नृत्य में न्यूनतम 6 और अधिकतम 10 सदस्य रहेंगे। यह प्रतियोगिता दो आयु वर्ग 15 से 25 वर्ष और 25 से 45 वर्ष के लिए रहेंगी।
आवेदन ऑनलाइन गूगल फॉर्म से ही लिए जाएंगे। इसका लिंक और कोड मंगलवार को जारी होगा। आवेदन में फॉर्म में प्रतियोगी में आधार कार्ड और नृत्य की स्क्रिप्ट अपलोड करनी अनिवार्य होगी।
Updated on:
27 Jan 2025 07:10 pm
Published on:
27 Jan 2025 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
