
Rajasthan News : राजस्थान प्रदेश में पशुपालकों के मवेशियों के लिए दवा, टीका एवं अन्य पशु चिकित्सा सेवा को और भी बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभाग ने कदम बढ़ाया है। इसके तहत हाल ही में विभाग ने दो निवेशकों के संग 250 करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। बताया जा रहा है कि इससे इन दो निवेशों के जरिए प्रत्यक्ष रूप से 450 लोगों को जबकि अप्रत्यक्ष रूप से एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। यह एमओयू कृषि एवं संबद्ध विभागों की राइजिंग राजस्थान प्री समिट के तहत किए गए। विभागीय अधिकारियों की मानें तो पशुपालन विभाग को 5 निवेशकों की ओर से 320 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। विभाग के पांच में से दो एमओयू पर हस्ताक्षर हो गए हैं बाकी एमओयू भी जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे।
अब तक पशुपालन विभाग के 5, डेयरी के 4, गोपालन और मत्स्य पालन के 3-3 एमओयू फाइनल हो चुके हैं। विभाग का मानना है कि इससे न केवल प्रदेश में हजारों करोड़ रुपए का निवेश आएगा बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा और उत्पादकता में वृद्धि होगी।
Updated on:
27 Oct 2024, 5:58 PM IST
Published on:
27 Oct 2024, 5:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.