28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा आगार को रोडवेज बसों की मिली सौगात, यात्रियों को बड़ी राहत

Rajasthan Roadways News : बांसवाड़ा में रोडवेज बस यात्रियों के लिए राहत की खबर। बांसवाड़ा आगार को 10 रोडवेज बसों की सौगात मिली। अब यात्रियों का सफर आसान होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 18 Oct 2024, 3:57 PM IST

Rajasthan Banswara Depot Gets Gift of 10 Roadways Buses Passengers Big Relief

Rajasthan Roadways News : बांसवाड़ा में रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। कोरोना काल के आसपास से बसों की किल्लत का सामना कर रहे बांसवाड़ा आगार और यात्रियों को कुछ राहत मिली है। आगार को 10 नई बसें मिलने से अब जिलेभर के हजारों यात्रियों का सफर आसान होगा। इन बसों के आने के बाद अब आगार का बेड़ा 50 पार कर चुका है। वहीं, प्रबंधन की ओर से इन बसों को निर्धारित शेड्यूल पर दौड़ाना भी शुरू कर दिया है। लेकिन, इन दस बसों में अभी सिर्फ 4 बसों के फास्ट टैग होने के कारण इन्हें ही दूरदराज के स्थानों पर रवाना किया जा रहा है। अधिकारी बताते हैं कि 6 बसों को ऐसे रूट पर संचालित किया जा रहा है, जहां फास्ट टैग की आवश्यकता नहीं पड़ती है। फास्ट टैग आने के बाद संभव है कि रूटों का निर्धारण पुन: हो। आगार में बसों की संख्या बढऩे से यात्रियों को रूट पर अधिक विकल्प मिल सकेंगे। साथ ही बीते कुछ महीनों में सामने आने वाली ब्रेक डाउन की समस्या से भी राहत मिलेगी। सूत्र बताते हैं कि पार्टस की कमी के कारण कुछ समय से लगातार बसों के ब्रेक डाउन की समस्याएं आई हैं। नई बसों के आने से ब्रेक डाउन की समस्या से काफी कुछ राहत होगी।

ब्रेक डाउन से भी मिलेगी राहत

बांसवाड़ा-मोड़ासा, कुशलगढ़-सूरत, खोड़न-अहमदाबाद, आनंदपुरी-अहमदाबाद मार्ग पर दौड़ने लगीं फास्टैग लगी बसें।

यह भी पढ़ें :Good News : सरसों में 300, चना में 210 व गेहूं में 150 रुपए क्विंटल MSP की बढ़ोतरी, राजस्थान के किसान खुश

फैक्ट फाइल

55 कुल बसें हैं संचालित हैं बांसवाड़ा आगार से।
48 निर्धारित शेड्यूल पर दौड़ती हैं कुल बसें।
10 कुल नई बसें पहुंची बांसवाड़ा।
04 बसों पर टोल चुकाने के लिए लगे हैं फास्टटैग।

फास्ट टैग वाली बसों को इन रूटों पर किया जा रहा हैं संचालित

फास्ट टैग वाली नई चार बसों को वर्तमान में चार रूट पर दौड़ाया जा रहा है। इसमें बांसवाड़ा - मोड़ासा सुबह सवा 6 बजे, कुशलगढ़-सूरत सुबह सवा 6 बजे, खोडऩ अहमदाबाद सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर और आनंदपुर-अहमदाबाद शाम साढ़े सात बजे रवाना की जाती हैं।

इन रूटों पर चलाई जा रहीं है बिना फास्ट टैग वाली बसें

बांसवाड़ा-अजमेर, बागीदौरा-उदयपुर, बांसवाड़ा-अजमेर, उदयपुर-गनोड़ा, बांसवाड़ा कुशलगढ़, बांसवाड़ा-उदयपुर रूट पर 6 बसें चलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें :Video : जयपुर के पत्नी मर्डर केस का पूरा सच जानेंगे तो खड़े हो जाएंगे रोंगटे

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग