1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : श्वान ने 7 वर्षीय बालिका को लहुलुहान किया, हालत देख डॉक्टर अचरज में आए, लगाए 25 टांके

बांसवाड़ा के एक चंदूजी का गढ़ा गांव में एक कुत्ते ने 7 वर्षीय बालिका को लहुलुहान कर दिया। उसकी यह हालत देखकर डॉक्टर अचरज में आए। उसके बाद बालिका के शरीर पर 25 टांके लगाए गए। डाक्टर ने बताया इस प्रकार का बाइट, थर्ड डिग्री कहलाती है।

less than 1 minute read
Google source verification
dog.jpg

Dog Bite 7 Year Old Girl

बांसवाड़ा जिले के चंदूजी का गढ़ा गांव में एक 7 वर्षीय बालिका पर श्वान ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया तो यहां पर डॉक्टर ने 25 टांके लगाकर बच्ची की जान बचाई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे के आस-पास चंदूजी का गड़ा गांव में सिद्धि (7 वर्ष) पुत्री नरेश अपने खेत पर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में कुत्ते ने हमला कर दिया। आस-पास के लोग बचाते तब तक बालिका के शरीर में कई जगह श्वान दांतों से गहरे घाव लगा चुका था। बुरी तरह से लहुलुहान हुई बालिका को किसी तरह से तत्काल निजी वाहन के जरिए महात्मा गांधी अस्पताल में लाया गया।

अस्पताल में बालिका के शरीर पर लगाए गए 25 टांके

बालिका की स्थिति को देखते हुए एक बार के लिए डॉक्टर व स्टाफ भी अचरज में पड़ गया। अस्पताल में बालिका के शरीर पर 25 टांके लगाए गए। इसके बाद ही उसको वार्ड में भर्ती कर लिया है। बालिका की मां पिंकी ने बताया कि उनकी बेटी खेत में गई थी। वहीं पर कुत्तों ने हमला किया है। इधर, डॉक्टर ने बताया कि इस प्रकार का बाइट थर्ड डिग्री कहलाता है। इसका प्रभाव कई दिन तक रहता है। संक्रमण का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan : झोला छाप डाक्टर चला रहा था दवाखाना, डिग्री जानकर स्वास्थ्य विभाग के उड़े होश

यह भी पढ़ें - मतदान दिवस पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, मिलेगा सवैतनिक अवकाश


बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग