Food Security Scheme New Update : राजस्थान प्रदेश में ई-केवाईसी नहीं कराने पर करीब 12 प्रतिशत गरीबों का राशन बंद कर दिया गया है। इसमें बांसवाड़ा 1 लाख 61 हजार 118 सहित प्रदेश में 52 लाख 9 हजार 385 गरीब शामिल हैं। जिला रसद विभाग के अनुसार सबसे बड़ा अंतर बारां जिले में आया है जहां पर 17 प्रतिशत एवं सबसे कम 8 प्रतिशत बूंदी में ई-केवाई शेष हैं। हालांकि अभी इसमें वह संख्या भी शामिल है, जिन्हें ई-केवाईसी में छूट दी गई है। वहीं संभावना यह भी है कि कई अपात्र लोग फर्जीवाड़ा करके योजना का लाभ उठा रहे थे, जो अब ई-केवाईसी नहीं करवा रहे हैं।