सीएम भजनलाल ने ईआरसीपी परियोजना के अन्तर्गत बांरा जिले में रामगढ़ एवं महलपुर बैराज के निर्माण से डूब क्षेत्र में आने वाले विस्थापितों एवं प्रभावित परिवारों को अन्यत्र बसाने के लिए आबादी के लिए ग्राम कोयला में 35 हैक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान की। इसी प्रकार, वन भूमि प्रत्यावर्तन के तहत तहसील शाहाबाद की 381 हैक्टेयर भूमि एवं तहसील किशनगंज की 551 हैक्टेयर भूमि वन विभाग को आवंटित करने की मंजूरी दी गई है, इससे ईआरसीपी परियोजना के अन्तर्गत किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध हो सकेगी।