इस अवसर पर प्रवेश कुमार सोलंकी ने बताया कि जिले में पोषण अभियान के तहत पूरे साल विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष रूप से सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया गया। जिसमें जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई, अन्नप्राशन, प्रवेशोत्सव, और सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की गई। जिले के सभी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं के साथ-साथ सास, ससुर और पति को भी बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान सभाएं, रैलियां आयोजित की गई।