Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान समाचार: चालान को लेकर यातायात पुलिस से उलझी महिला, युवक बनाने लगा पुलिस का वीडियो

राजस्थान के बांसवाड़ा में यातायात नियमों की पालना करने व कराने को लेकर पुलिस और महिला के बीच बहसबाजी हुई। जानिए पूरा मामला-

2 min read
Google source verification
rajasthan police chalan

Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा शहर के माहीडेम तिराहे पर यातायात नियमों की पालना करने व कराने को लेकर पुलिस और महिला के बीच बहसबाजी हुई। दरअसल, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर मौके पर वाहनों को रोक दस्तावेज जांच व चालान संबंधित कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान जयपुर मार्ग से आई आरजे 09 पासिंग कार को रुकवाया। वाहन चालक युवक उतरा और पुलिस के पास पहुंचा।

इस दौरान पुलिस ने उसका मोबाइल लेकर रख लिया। इस पर युवक ने नाराजगी जताई तो पुलिस ने मोबाइल दे दिया। इसी बीच कार से उतर कर आई महिला पुलिस जवानों से भिड़ गई और उसने पुलिस पर धक्का-मुक्की के आरोप लगाए।

बहसबाजी पर पुलिस अधिकारियों ने कार जब्त करने के आदेश दिए। एक पुलिस का जवान गाड़ी में बैठने लगा तो महिला उससे भी भिड़ गई। गाड़ी में बैठते जवान से धक्का मारते हुए कार से बाहर निकाल लिया। इसी दौरान मौके पर काफी भीड़ लग गई।

महिला बहस कर रही थी इसी दौरान युवक पुलिस जवानों का वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाता देख पुलिस जवान कुछ पीछे हट गए। सबसे खास बात यह है कि मौके पर थानाधिकारी यातायात और परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर मौजूद थे।

मौके पर बहस हो रही थी तब भी दोनों से एक भी अधिकारी लोगों के बीच नहीं पहुंचा। इधर, महिला मौका देख कर अपने परिजनों के साथ रवाना हो गई।

4 दिन में सवा तीन सौ चालान बना एक लाख 82 हजार वसूले

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बांसवाड़ा शहर में यातायात पुलिस और जिले में परिवहन विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। थानाधिकारी यातायात जीवत राम ने बताया कि एक जनवरी से माह शुरू किया गया। पहले दिन केवल समझाइश की गई थी। जबकि दूसरे दिन से यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभी तक कुल 322 चालान बनाते हुए 1 लाख 82 हजार रुपए जुर्माना वसूला है। यह कार्रवाई 31 जनवरी तक लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की 11 नदियों को जोड़ा जाएगा, पूरा राजस्थान हो सकेगा हरा-भरा; केंद्र सरकार 70 हजार करोड़ देगी

मौके पर पहुंचा तब तक रवाना

जब पुलिस चालान बनाती है तो लोग बहानेबाजी करते हैं। यहां तक कि बहस करने और झगड़ा करने से भी बाज नहीं आते हैं। आज भी कार्रवाई के दौरान एक महिला पुलिस जवानों के साथ बदसलूकी करने लगी थी।
जीवत राम, थानाधिकारी यातायात


बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग